चक्रधर समारोह में रायगढ़ के विरासत छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास के अध्याय महाराज चक्रधर सिंह बहादुर का ऐतिहासिक सम्मान पत्र जमीन में फेंका हुआ… जनभावनाओं का अपमान…जनता ने की प्रशासन से जांच की मांग

एस. के.‘रूप’
रायगढ़/ महाराजा चक्रधर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास के प्रमुख अध्याय जिनके सम्मान में प्रतिवर्ष रायगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा महाराजा चक्रधर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में महाराजा चक्रधर के ऐतिहासिक सम्मान पत्र जमीन में बिखरे पड़े फेंके हुए मिले यह अपमान हो गया साथ ही साथ जन भावनाओं का अपमान हुआ जो बड़ी विफलता को दर्शा रहा है।

पद्मश्री कैलाश खेर सहित अन्य का सम्मान पत्र जमीन में पड़े मिले.. किसने फेंका जांच का विषय?

विगत 40 वर्षों से महाराजा चक्रधर सिंह बहादुर के सम्मान व याद में चक्रधर समारोह का आयोजन होता है इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए बाहर से महंगे कलाकार बुलाए गए मुंबई माया नगरी के कलाकार संगीतकार, गायक कैलाश खेर और उनकी टीम को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक सम्मान से कार्यक्रम के अंतिम दिन नवाजा इस दिन प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने उनकी बैंड पार्टी कैलाशा के साथ प्रस्तुति दी समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए।

समापन के अगले दिन टेंट कुर्सी निकालने के दौरान जमीन पर चक्रधर समारोह का ऐतिहासिक सम्मान पत्र फेंका पड़ा मिला जिस पर कैलाश खेर का नाम अंकित था । साथ में कुछ और सामान पत्र रहे जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि वह उनके टीम के सदस्यों के होंगे।
ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के सम्मान पत्र जमीन में पड़े मिले यह आयोजन की विसफलता इसकी जांच आवश्यक
जिस समारोह ने अपने कई वर्ष बेदाग छवि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया इस वर्ष भी प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी स्थानीय कलाकारों व कवि गणों को स्थान शुरू में नहीं मिला लेकिन जब इसका विरोध हुआ कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाशाली कवियों की कोई कमी नहीं है फिर उन्हे मौका क्यों नही? तब जाकर प्रशासन ने एक कवि सम्मेलन रख दिया लेकिन उस सम्मेलन को उतनी ख्याति सोशल मीडिया में नहीं मिलती दिखाई दी। यहां प्रश्न उठता है कि क्या पद्मश्री कैलाश खेर व उनकी टीम का सम्मान पत्र उनके योग्य नहीं रहा? यह जांच का विषय है। सामान पत्र जमीन में पड़े फेंके बिखरे हुए कैसे मिले? जमीन में फेंकने की जगह उचित रूप से सम्मान रखा भी जा सकता था? ऐतिहासिक समारोह महापुरुष महाराजा चक्रधर समारोह में ऐतिहासिक सम्मान पत्र जमीन में पड़े बिखरे फेंके मिले गए वह भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के नाम के यह किसी भी तरह शोभनीय नहीं है। यह कई के हृदय को झकझोर कर रख दिया है।स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन को इस विषय पर त्वरित जांच कर कार्यवाही करने की मांग रखी है ताकि जन भावनाओं को आहत होने से बचाया जा सके।



