
बैकुण्ठपुर/ विश्व एड्स दिवस सन् 1988 के बाद से 01 दिसम्बर को प्रति वर्ष मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य एच. आई. वी. संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है। एड्स एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु के संक्रमण के बाद होती है।

जिसके पश्चात् मानवीय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। एड्स का पूर्ण रूप से उपचार अभी तक सम्भव नहीं हो सका है।

सुरक्षा ही बचाव है और स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इसी भावना को ध्येय में रखते हुए आज दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को शासकीय आदर्श रामानुज उ0 मा0 विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 ट्रुप के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा जन चेतना रैली आयोजित की गई। यह रैली मिनी स्टेडियम से घड़ी चौक होते हुए फव्वारा चौक से वापस मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई। इस रैली का आयोजन कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित यादव 1 छ.ग. बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के संरक्षण में एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल ने किया।

इस रैली का उद्देश्य एड्स के रोकथाम करने में प्रचार- प्रसार एवं जन-जन में जागरूकता उत्पन्न करते हुए कैडेट्स एवं छात्रों द्वारा – एड्स का ज्ञान बचाए जान, एड्स से सुरक्षा जीवन अच्छा आदि प्रेरक नारे लगाए गए। रैली समापन पश्चात् मिनी स्टेडियम में एन0 सी0 सी0 अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल के द्वारा एन0 सी0 सी0 कैडेट्स को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन कोरिया का सराहनीय योगदान रहा। जिसमें यातायात उप निरीक्षक श्री बीरबल, सहायक उप निरीक्षक श्री धनन्जय सिंह, आरक्षक श्री राकेश मिश्रा, सैनिक राजेश खलखो ने रैली के सुचारू रूप संचालन में सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, श्री व्ही0 जे0 मित्रा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती नाजिमा खातून, श्री प्रभात मिश्रा, श्री उदय लकड़ा, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती सरिता खलखो, श्री रेशम लाल बंजारे, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, मो0 ताहिर, श्री राम चरण भोर्तिया, अल्फिया रोशन सिद्दीकी, श्री चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, श्री दिनेश कश्यप एवं श्री अमृत लाल राजवाड़े सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।



