कोरिया

राज्यपाल रमेन डेका का कोरिया प्रवास

प्रशासनिक बैठक, पौधरोपण, पर्यटन पर आधारित ब्रोशर का विमोचन सहित विकास कार्यों का करेंगे अवलोकन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

SK Roop

कोरिया, 26 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह बैकुंठपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल श्री डेका का कोरिया जिले का पहला प्रवास है।

IMG-20250326-WA0006-300x200 राज्यपाल रमेन डेका का कोरिया प्रवास

राज्यपाल सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा रोपित करेंगे। यह अभियान समाज में हर व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करता है।

[wp1s id="1076"]

अपने प्रवास के दौरान, राज्यपाल कोरिया जिले के पर्यटन पर केंद्रित एक ब्रोशर और डायरी का विमोचन करेंगे, जिससे जिले के पर्यटन स्थलों की व्यापक जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

राज्यपाल श्री डेका जिले में लागू की जा रही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करेंगे।

राज्यपाल के प्रवास को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की हैं। उनके आगमन और प्रवास के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!