कोरिया

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी द्वारा गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर (कोरिया)। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर समाज में गौसंवर्धन एवं गौसेवा का संदेश दिया गया।

1-6-768x1024 राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी द्वारा गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गौ पूजन से की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प, दीप एवं आरती से गौमाता की पूजा कर गौसेवा का संकल्प लिया। इस दौरान गौमाता को गुड़, चना, फल और मिठाई अर्पित की गई।

2-6-768x1024 राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी द्वारा गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

[wp1s id="1076"]

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी अनुराग दुबे ने कहा कि “गोपाष्टमी का पर्व गौमाता के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना को बढ़ाने का दिन है। समाज में गौवंश की रक्षा और सेवा हमारा धर्म है।”

4-1-1024x768 राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी द्वारा गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

 

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने गौ संरक्षण, गौ तस्करी पर रोक तथा गौवंश के लिए चारा-पानी की व्यवस्था हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

3-2-768x1024 राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी द्वारा गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

कार्यक्रम में देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, बैकुंठपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय दुबे भानू पाल, अनिल खटिक, आशीष यादव, छोटू सिंह, अरविंद सिंह डब्लू अभय दुबे, सुभाष साहू, धनश्याम साहू, विशाल गुप्ता, गंगा गुप्ता, धीरू शिवहरे, बिजेंद्र जायसवाल, मुसाफिर सिंह, डब्ल्यू यादव, आशीष शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, मंजय तिवारी, अरुण जैन, प्रसंग जायसवाल गप्पू, सतेंद्र सोनी,यस त्रिवेदी, संजय मिश्रा, अर्पित गुप्ता, रोहित गुप्ता, नानू राजवाड़े, मनोज दुबे, विपुल शुक्ला, शाहिद अशरफी बबलू सिंह ऋतिक शिवहरे नगर पालिका से आनंद सिंह तेज बाली , अमन गुप्ता अनिल यादव, राजेश खटीक, लव कुश गोलू सिंह श्रीमती मधू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गौभक्त उपस्थित रहे।

अंत में गौ सेवा के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी ने समाज में गौवंश की सुरक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!