मवेशियों से टकराकर स्कूटी सवार युवती हुई गायक, ट्रैफिक मैन महेश मिश्रा ने अस्पताल में किया भर्ती

कोरिया/ लांस नायक डॉ महेश मिश्रा जिन्हे ट्रैफिक मैन से संबोधित किया जाता है। अपने उदारवादी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते है। श्री मिश्रा ने कोरिया जिले को कई बार गौरवान्वित किया है वे यातायात की पाठशाला लगाकर और कई जनसेवार्थ कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी हो चुके है।

बुधवार को उन्होंने मानवता की एक और मिसाल पेश की मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सल्का और सुरमी के बीच मवेशियों का जमावड़ा था मवेशियों में भगदड़ मचा और स्कूटी चालक युवती से जमकर भिडंत हो गई। युवती कुछ दूर जा गिरी जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची। इसी समय यातायात की पेट्रोलिंग टीम उधर से गुजर रही थी लांस नायक महेश मिश्रा ने तुरंत उस युवती को उठाया और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अभी युवती खतरे से बाहर है। लोगो ने श्री मिश्रा को उनके उदारता और संवेदन शीलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशासन मवेशीयों के लिए कई तरह के कार्य कर रही है जो केवल पंजियों तक ही संधारित दिख रहा है जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है जिले के संवेदनशील अधिकारियों को इस ओर त्वरित ध्यानाकर्षण की आवश्यकता है।



