कोरिया

गौ रक्षा वाहिनी सड़क पर रेडियम बेल्ट से गौवंश की करेगी रक्षा

अनुराग का नाम रेडियम बेल्ट के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया/ बरसात के दिनों में रोड में बैठे हुए गौवंश को दुर्घटना से बचाव के लिए प्रतिवर्ष गौ रक्षा वाहिनी संगठन के द्वारा बैकुंठपुर के शहरी क्षेत्र में रेडियम बेल्ट बांधा जाता है।

1-169x300 गौ रक्षा वाहिनी सड़क पर रेडियम बेल्ट से गौवंश की करेगी रक्षा

इस वर्ष भी गौ रक्षा वहिनी संगठन के द्वारा 450 छोटे बड़े रेडियम बेल्ट मंगवाया गया है मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष रेडियम बेल्ट आने में थोड़ा विलंब हुआ क्योंकि कारीगर के पास और भी शहरों से बहुत आर्डर आ गया था इस के चलते जून के महीने में आने वाला रेडियम बेल्ट इस बार अगस्त महीने में कारीगर के द्वारा उपलब्ध कराया गया है यह रेडियम बेल्ट रोड में बैठे हुए पशुओं को बांधा जाएगा उनके गले में रेडियम बेल्ट बंधे रहने से गाड़ी चलाने वालों को दूर से ही रोड में बैठे पशु दिख जाते हैं और दुर्घटना से बचाव होता है एवं गाड़ी चलाने वाले भी सचेत हो जाते हैं की रोड में पशु बैठे हैं।

2-169x300 गौ रक्षा वाहिनी सड़क पर रेडियम बेल्ट से गौवंश की करेगी रक्षा

[wp1s id="1076"]

आपको बता दें गौ रक्षा वाहिनी के जिलाअध्यक्ष अनुराग दुबे को सन 2023 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से इसी रेडियम बेल्ट बंधवाने के लिए नवाजा गया था उनके द्वारा लगभग 10 से 11 वर्षों में 5000 से ज्यादा गौ वशो के गले में रेडियम बेल्ट बांध गया था यह रेडियम बेल्ट बांधने का सिलसिला निरंतर जारी है और आगे भी प्रतिवर्ष पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का कार्य जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!