कोरिया

लाइव बैंड, ढोल– डीजे की मस्ती के साथ गरबा नाईट का गंगाश्री में होगा आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस.के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ शहर में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर स्थानीय होटल गंगा श्री में तीन दिवसीय सात आठ और नौ अक्टूबर को साधना न्यूज़ ग्रुप के तत्वाधान में लाइव बैंड, ढोल,डीजे की मस्ती के साथ गरबा नाइट का आयोजन होगा ।

h-1-208x300 लाइव बैंड, ढोल– डीजे की मस्ती के साथ गरबा नाईट का गंगाश्री में होगा आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन कर्ता अरुण जैन आस्तिक शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार शारदेय नवरात्रि के शुभ अवसर पर गरबा नाइट 2024 का आयोजन किया गया है। सर्वप्रथम मां शारदेय की वंदना उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ होगा । गरबा नाइट होटल गंगा श्री ग्राउंड परिसर बैकुंठपुर में रात्रि 7 से 11:00 तक होगा। कार्यक्रम में युवा गायक आयुष नामदेव के रायपुर बैंड की प्रस्तुति होगी साथ ही डीजे ढोल की मस्ती में लोग सराबोर होंगे।कार्यक्रम में आस्तिक शुक्ला, सचिन गुप्ता डिम्मी,पूनम सोनी, तनु पाल,वैदेही गोस्वामी,अमन गुप्ता, एजाज अहमद,सुरजीत सिंह एवम राकेश सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंट्री पास के लिए होटल गंगा श्री में संपर्क किया जा सकता है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!