गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिपं. सीईओ ने लिया तैयारियों का जायजा

REPORTER
अनुपपुर /26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, तहसीलदार ईश्वर प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सबसे पहले पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पहुंचकर प्लाटून की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का आगमन मंच पर हुआ। उन्होंने ध्वज फहराया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। शनिवार की सुबह पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण अनूपपुर पहुंची। परेड कमाण्डर के रूप में रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे व सेकण्ड इन कमाण्डर के रूप में सूबेदार अमरीष कुमार साहू ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), जिला होमगार्ड बल, एन.सी.सी. सीनियर शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, एन.सी.सी. जूनियर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर, एनसीसी जूनियर शासकीय एकलव्य आवासीय उ.मा. विद्यालय, स्काउट गाईड शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शा. कन्या उ.मा. विद्यालय, स्काउट गाईड सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर, जूनियर रेडक्रास शा. बालक उ.मा. विद्यालय अनूपपुर तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिपं के पीआरओ अमित श्रीवास्तव तथा हाई स्कूल मौहरी की प्राचार्य लतिका श्रीवास्तव ने किया।
रिहर्सल कार्यक्रम में भारत ज्योति स्कूल अनूपपुर, लिटिल फ्लावर प्ले स्कूल, मेगा माइंड स्कूल अनूपपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर ने जूनियर वर्ग में तथा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर तथा शासकीय आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर ने सीनियर वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।