
बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता के संरक्षण एवं डॉ. श्रीमती प्रीति गुप्ता विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग के मार्गदर्शन व शिक्षक श्रीमती नीलम गोयल, डॉ. सचिन सिंह, श्रीमती कामना द्विवेदी, श्री राहुल कुमार के सहयोग से कॉमर्स क्लब का गठन किया गया। कॉमर्स क्लब में चुनाव प्रक्रिया से चुने हुए पदाधिकारियों द्वारा कॉमर्स क्लब का संचालन किया जाता है। संकाय के कॉमर्स क्लब की गतिविधियों में सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि कॉमर्स लैब है कॉमर्स लैब के अंतर्गत मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता भी प्रतिवर्ष होती है। इसके साथ-साथ अन्य गतिविधियां जैसे – निबंध लेखन, आर्टिफिसियल बुके बनाने की प्रतियोगिता, मेंहदी, वाद-विवाद, क्वीज, सेमिनार, वर्कशाप, बेस्ट आउट आफ वेस्ट, रंगोली, वॉल आर्ट पेंटिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आयोजन किया जाता है जिससे छात्रों का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, अभिरूचि, अभिवृत्ति का विकास हो सके। कॉमर्स क्लब को संचालित करने के लिए अध्यक्ष पद पर निशा मिश्रा, उपाध्यक्ष्य अर्पिता यादव, सचिव सुशील यादव, सहसचिव जय प्रकाश, मीडिया प्रभारी रितिक सोनी, इवेंट मैनेजर हिमांशु जायसवाल, कुन्ती राजवाड़े, सुफिया, आस्था साहू, अन्नपूर्णा यादव, कोषाध्यक्ष लोकनाथ, अर्चना खत्री, कक्षा प्रतिनिधि एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर से रंजीता राजवाडे़, एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर से अंजली, बी.कॉम. तृतीय वर्ष से दीप्ति, बी.कॉम द्वितीय वर्ष से प्रीति एव ंबी.कॉम प्रथम सेमेस्टर से अनुराधा यादव चयनित हुए हैं।



