कोरिया

कमान अधिकारी द्वारा फायरिंग अभ्यास एवं एन.सी.सी. कार्यालय का निरीक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ गत् दिवस 1 छ.ग. बटालियन एन. सी. सी. कोरबा के तत्वाधान में बैकुण्ठपुर स्थित प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल बेलों की बगिया के रूप में प्रसिद्ध छुरीगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर एवं शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने 24 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय फायरिंग अभ्यास किया।

1-300x225 कमान अधिकारी द्वारा फायरिंग अभ्यास एवं एन.सी.सी. कार्यालय का निरीक्षण

ज्ञातव्य हो कि देश की रक्षा पंक्ति में एन0 सी0 सी0 का स्थान तीसरे नम्बर पर आता है। एन0 सी0 सी0 कैडेट्स के लिए फायरिंग अभ्यास आवश्यक है ताकि समय आने पर देश की रक्षा के लिए कैडेट्स सेना का सहयोग कर सके।

3-300x169 कमान अधिकारी द्वारा फायरिंग अभ्यास एवं एन.सी.सी. कार्यालय का निरीक्षण

कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस के मार्गदर्शन में नायब सूबेदार जितेन्द्र सिंह, हवलदार महेश पाटिल, हवलदार धर्मेन्द्र, हवलदार परमजीत सिंह ने समस्त कैडेट्स को फायरिंग कराया। कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस एवं सूबेदार मेजर डोंगर सिंह ने फायरिंग का निरीक्षण किया एवं फायरिंग की बारीकियों के बारे में कैडेट्स को बताते हुए कहा कि- सही पकड़, सही लक्ष्य और सही ट्रिगर ऑपरेशन का सिद्धान्त अपनाते हुए हुए प्रत्येक कैडेट्स को एक गोली एक दुश्मन का लक्ष्य निर्धारित कर फायरिंग अभ्यास करना चाहिए। शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व कैडेट्स ने फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यास किया। फायरिंग के पूर्व सभी कैडेट्स को फायरिंग से संबंधित सभी निर्देशों की जानकारी दी गई। फायरिंग ऑफिसर श्री संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में दूसरी बार कोरिया एवं सूरजपुर के कैडेट्स ने दूसरी बार फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर फायरिंग अभ्यास किया। सभी कैडेट्स को पांच- पांच राउण्ड फायर कराया गया, बेस्ट फायरर को पुनः फायर कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोरिया का विशिष्ट योगदान रहा। उक्त सफल फायरिंग अभ्यास करने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा सभी कैडेट्स को बधाई दी गई। इस अवसर पर एन0 सी0 सी0 अधिकारी सेकेण्ड ऑफिसर सुनील दत्त तिवारी, लेफ्टिनेंट दीप चन्द एक्का, आर्मोरर राजेश पैकरा एवं पवन खलखो, नर्सिंग स्टॉफ, भृत्य चन्द्र प्रकाश राजवाड़े, दिनेश कश्यप, भईया लाल आदि का योगदान सराहनीय रहा।

[wp1s id="1076"]

एन. सी. सी. कार्यालय का निरीक्षण :-
उक्त दिवस पर कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 के द्वारा बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय के अभिलेख का सूक्ष्म निरीक्षण कर समस्त जानकारी प्राप्त की गई। व्यवस्थित अभिलेख एवं सुसज्जित कार्यालय को देखकर उन्होनें एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल की प्रशंसा की एवं उन्हें बधाई दी। इस दौरान उनके साथ बटालियन के सूबेदार मेजर डूंगर सिंह उपस्थित रहे। उन्होनें विद्यालयीन स्टॉफ से भी उन्होनें मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!