देश -विदेश

तेज धमाके के साथ पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत, 5 की हालत गंभीर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बिजनौर/ उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया, जिससे इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस धमाके के दाम आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

बता दें कि  बिजनौर के एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी है। जहां रविवार सुबह ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बमुश्किल बुझाया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!