सरगुजा संभाग

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिर्हसल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जिला मुख्यालय सूरजपुर में करेंगे ध्वजारोहण

सूरजपुर/ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्च पास्ट का आज अंतिम रिर्हसल किया गया।

S-8-300x200 स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिर्हसल

जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। इस रिर्हसल में जिला पुलिस बल, नगर सैनिकों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

D-3-300x200 स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिर्हसल

रिहर्सल कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहिरे व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर में विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े   को मुख्य अतिथि निर्धारित किया गया है। विधायक श्री भैया लााल राजवाड़े द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया जायेगा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!