छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने की मुलाकात

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीतीश भारद्वाज का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!