छत्तीसगढ़

एक साल बाद भी नही मिली 5 हजार की राशि, युवा आयोग द्वारा राज्यपाल के हाथों रायपुर में पुरस्कृत हुई थी अदिति

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ जिला मुख्यालय की बेटी अदिति अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कहानी लेखन में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था,राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के द्वारा 5 हजार का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था ,कार्यक्रम जनवरी 2025 में हुआ था जिसमे जिले की बेटी अदिति को 5 हजार का चेक की राशि आज दिनांक तक नही मिला पाया है। शिक्षक द्वारा बताया गया कि जिला कलेक्टर देंगे लेकिन एक साल बाद भी नही मिलने से निराश अदिति और परिजन ने प्रशासन व राज्य सरकार से गुहार लगाई है।छत्तीसगढ़ कहानी लेखन में प्रथम आई अदिति ने दुबारा भाग नही लिया वही परिजन ने कहा ऐसे में बच्चों का मनोबल टूट गया है यह राशि मिलती तो बच्चे का मनोबल बढ़ता आगे बढ़ने का हौसला आता सरकार और जिला प्रशासन को यह राशि त्वरित देनी चाहिए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!