कोरिया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: कोरिया में 32 पदों की पात्र/अपात्र सूची जारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोरिया जिले में संविदा आधार पर विभिन्न 35 पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन (क्रमांक 3952/एनएचएम/2024, दिनांक 13 अगस्त 2024) के अनुसार, 32 पदों की पात्र/अपात्र सूची जारी कर दी गई है। लेकिन तीन पदों (सीएचओ, संगवारी काउंसलर और संगवारी डाटा) की स्वीकृति राज्य स्तर से प्राप्त न होने के कारण इन पर चयन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित है।

32 पदों की सूची सूचना पटल और वेबसाइट पर उपलब्ध
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरिया ने पात्र/अपात्र उम्मीदवारों की सूची अपने सूचना पटल पर चस्पा की है। साथ ही यह सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.korea.gov.in पर भी उपलब्ध है।

दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा निर्धारित
जिन आवेदकों को पात्रता सूची से संबंधित कोई आपत्ति हो, वे निर्धारित प्रारूप (अ) में अपने दस्तावेजों के साथ 4 दिसंबर 2024, शाम 5:00 बजे तक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरिया में दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति के लिए आवश्यक निर्देश
समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को सभी संबंधित दस्तावेज सही प्रारूप में समय पर जमा करना होगा।

सीएचओ, संगवारी काउंसलर और संगवारी डाटा के पदों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आरओपी 2024-25 और 2025-26 में स्वीकृति लंबित है। राज्य स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही इन पदों पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!