देश -विदेश

धूल भरी आंधी ने मुंबई में मचाई तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 35 घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मुंबई / मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली है। इस वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से मुंबई वासियों को राहत तो मिली लेकिन आंधी चलने से कुछ जगह तबाही की भी खबरें आ रही हैं।

घाटकोपर में 100 फुट लंबा बोर्ड गिरा, 35 लोग घायल
तूफान की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अचानक मौसम बदलने से कई जगह सड़कों पर यातायात रुक गया। लोगों ने आंधी से बचने के लिए कई जगह आश्रय लिया। तेज आंधी की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबा बिलबोर्ड उखड़ गया और गिर गया। बीएमसी का कहना है कि इस घटना में 35 लोग घायल हो गए।

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर
मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया। दरअसल मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालित किया गया।

इन इलाकों में बारिश और तूफान चलने की संभावना
उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!