कोरिया

जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता रामानुज महाविद्यालय में आयोजित हुआ…..

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ नीता बाजपेयी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कोरिया जिले में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन शासकीय रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर में किया गया।

3-1-300x224 जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता रामानुज महाविद्यालय में आयोजित हुआ.....

जिसमें कोरिया जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। प्रथम चरण में डिजिटल लाइब्रेरी में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जहां प्रत्येक विद्यालय से आए हुए दो विद्यार्थी एक टीम के रूप में भाग लिए।

2-300x224 जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता रामानुज महाविद्यालय में आयोजित हुआ.....

स्वास्थ्य संबंधी सामान्य ज्ञान, महत्वपूर्ण दिवस, किशोर स्वास्थ्य शिक्षा , एचआईवी एड्स एक्ट 2017, यौन रोग, प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गये थे। द्वितीय चरण में सभा कक्ष में एचआईवी एड्स जागरूकता पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीतू मण्डावी सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठक एवं प्राचार्य डॉ एम. सी. हिमधर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एस एन पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर एवं जिला अस्पताल बैकुंठपुर में एड्स नियंत्रण सेल के नोडल डॉ अभय तिर्की जी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने अतिथियों का सम्मान किया। कु. पूजा पंकज ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। जिला संगठक डॉ एम सी हिमधर ने स्वागत उद्धबोधन दिया और जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे वाला हर प्रतिभागी विजेता हैं, इस कार्यक्रम के माध्यम से आप एड्स जैसे गंभीर बीमारी के प्रति स्वयं जागरूक हो रहें हैं और लगातार समाज के लोगों को जागरूक करते रहना है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ पाण्डेय जी ने कहा कि युवा देश का जान है। जिस देश का युवा जागरूक होता है और समाज को जगाने का काम करता है,वह देश भी जागरूक और उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। एड्स मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दीजिए, अपने स्कूलों में जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कीजिए।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू मण्डावी ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी समाज के किसी गंभीर मुद्दे के लिए क्विज के माध्यम से जुड़े हैं। एड्स एक गंभीर बीमारी है। लंबी ईलाज चलता है। नियमित रुप से दवाई लेना पड़ता है। विद्यालयों में किशोर शिक्षा के रूप में इस कार्यक्रम को लेकर आए हैं। एचआईवी के संक्रमण को ज्यादा फैलने न दे। स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, पोषणयुक्त आहार लें। उन्होंने नेशनल टोल फ्री नंबर 1097और जिला अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी। जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल पाण्डवपारा के कु.आकृति जायसवाल एवं मोहम्मद जरयाब कामील ने प्राप्त किया।
दूसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बैकुंठपुर के कु. श्रद्धा घोष एवं शालू देवी ने तथा तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बुढ़ार के विद्यार्थी ऋषभ सिंह एवं भूपेन्द्र रवि ने प्राप्त किया। तीनो विजेताओं को अतिथियों के द्वारा क्रमशरू 2000,1500, व 1000 रूपये नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के डॉ कुलदीप ओझा ने किया। आभार प्रदर्शन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो अनुरंजन कुजूर ने किया। जिला स्तरीय आयोजन में पंजीयन समिति में, डॉ अर्चना पाण्डेय, श्रीमती कंचन जायसवाल, डॉ संध्या कुमारी, श्री इम्तियाज अली मूल्यांकन समिति में, डॉ प्रदीप द्विवेदी, श्रीमती सपना जायसवाल,नीलम गोयल,आंशी पाटले और पुष्पराज सिंह तथा स्वागत व स्वल्पाहार समिति में कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्रीमती जयश्री प्रजापति, अनुरंजन कुजूर और डॉ रामयश पाल शामिल रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ प्रीति गुप्ता जिले के विभिन्न रासेयो संस्था के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एन कच्छप,श्री शैलेश मिश्रा, भास्करानंद कुशवाहा,अंजुलेश टोप्पो ,जगत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम सहायक मो आरीफ ढेबर,रासेयो वरिष्ठ स्वयं सेवक, राधेश्याम पटेल ,तनुप्रिया यादव, पूजा पंकज, तनिषा, अपर्णा सिंह, कृष्णा, तौफिक, निखिल का विशेष योगदान रहा।इस अवसर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के साथ आए हुए नोडल शिक्षक भी उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!