
बैकुण्ठपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव 2025 अन्तर्गत छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के इण्डोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 एम0 सी0 हिमधर ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष श्री अरूण जायसवाल, नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र पाल, श्री रमेश सिंह एवं श्री रविश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राजगीत का गायन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य अपर्णा सिंह, तनिषा, संजना अनुज एवं लवकुश के द्वारा प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के योगदान का स्मरण करते हुए समस्त छात्रों को पुस्तकों से ज्ञानार्जन करके सशक्त छत्तीसगढ़ को अग्रसर करने के लिए युवाओं को अवाहन् किये। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किताबें हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्यांकि हमें वे जीवन कौशल के राह पर ले जाते हैं। पुस्तकें हमारी परम मित्र होती हैं। साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री पुष्पराज सिंह ने पुस्तक मेले में लगे विभिन्न बुक स्टॉलों से परिचित कराते हुए अथितियों को स्टॉल भ्रमण कराया। तदुपरांत महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालय से आये हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा भ्रमण कर प्रेरक पुस्तकों का क्रय भी किया गया। पुस्तक मेला में बैकुण्ठपुर शहर के हरिओम बुक डिपो एवं प्रदीप पुस्तकालय के द्वारा लगाये गये पुस्तक स्टॉल में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. ए. देऊस्कर, डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, श्री भूपेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। आयोजन समिति की संयोजक श्रीमती जयश्री प्रजापति, समिति सदस्य डॉ. प्रदीप द्विवेदी, डॉ. राम यश पाल, श्रीमती कंचन जायसवाल, डॉ. कुलदीप ओझा, श्री पुष्पराज सिंह, श्री संजय कुमार वर्मा, कु. आंशी पाटले, श्री योगेश्वर साय ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जिला स्तरीय पुस्तक मेला में अन्य महाविद्यालयों से छात्रां एवं अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कंचन जायसवाल के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती जयश्री प्रजापति के द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यालयीन स्टॉफ राजकुमार राजवाड़े और रासेयो स्वयंसेवक शशि पोर्ते, तौफिक खान, कृष्णा राजवाड़े, धनेश्वर, लवकुश, नीलम चौधरी, अपर्णा सिंह, नीरज, सुप्रिया, ललिता, रीता सक्रिय रहे।
प्राचार्य



