एस0के0रूप
कोरिया/ ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शासकीय प्राथमिक शाला- दुर्गापुर में समाजसेवी प्रशांत कुमार राजवाड़े द्वारा छत्तीसगढ़ की अत्यंत पिछड़ी जनजाति पण्डो,बैगा जनजाति और सारथी समुदाय के बच्चों को स्टेशनरी सामान,कॉपी,पेन, पेंसिल,जूता-चप्पल,मोजा आदि का वितरण किया गया! इस अवसर पर जिला-कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता जी, एम.आई.एस.प्रशासक श्री विनय मोहन भट्ट जी,छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव श्री सुरेंद्र राजवाड़े, ग्राम पंचायत-उमझर के उपसरपंच शुकवाजर,ग्राम पंचायत-बिशुनपुर के निर्वाचित पंच भूपेन्द्र राजवाड़े, दयानन्द राजवाड़े उपस्थित रहे! साथ ही शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला -उमझर,प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास- सारा और शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम- सारा गदबदी में मेधावी छात्र-छात्राओं को कॉपी,पेन-पेंसिल और मिष्ठान्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया!

विदित हो कि प्रशांत कुमार राजवाड़े विगत कई वर्षों से ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शिक्षा को प्रोत्साहन,आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता और मूलभूत सहयोग प्रदान और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित कर रहे हैं!

अपने अनुकरणीय पहल के लिए श्री प्रशांत कुमार राजवाड़े भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा “छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा रत्न पुरस्कार-2025” से सम्मानित किए जा चुके हैं!जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता जी ने इनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है!


