कोरिया

कृषि विभाग द्वारा आदिवासी जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायतों में कृषि बीज का किया गया वितरण, जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति की सक्रियता के लिए ग्रामीणों ने किया धन्यवाद ज्ञापित, विगत वर्षों से कृषि अधिकारियों को सहयोग के लिए संघ कराता है ध्यानाकर्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

भरतपुर–एमसीबी/ मां भवानी जगदंब चांग माता के क्षेत्र सुदूर वनांचल विकासखंड भरतपुर के आदिवासी जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायतो में कृषि विभाग द्वारा कृषि बीज का वितरण किया गया

जिसमें अरहर, उड़द, रागी, धान आदि के निः शुल्क बीज योजना द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति राष्ट्रपति दत्तक पण्डो बैगा और अन्य सभी वर्ग के किसानों को कृषि विभाग के एसडीओ जी. आर. चौहान के दिशा निर्देश में ग्राम विस्तार अधिकारी किंजल सिंह द्वारा बांटे गए।

1-7-300x300 कृषि विभाग द्वारा आदिवासी जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायतों में कृषि बीज का किया गया वितरण, जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति की सक्रियता के लिए ग्रामीणों ने किया धन्यवाद ज्ञापित, विगत वर्षों से कृषि अधिकारियों को सहयोग के लिए संघ कराता है ध्यानाकर्षण

गौरतलब है कि विगत 46 वर्षों से नि:स्वार्थ जनहित की भावना से प्रेरित जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति की स्थापना महान समाजसेवी स्वर्गीय रूद्र प्रसाद ‘रूप’ ने की थी उनके द्वारा विशेष पिछड़े वर्ग के साथ-साथ अन्य सभी वर्ग के हितार्थ कार्य किया गया जरूरतमंद पीड़ित ग्रामीणों के हितबद्ध उन्होंने लगातार कार्य किया। अवसर की समता, योजनाओं का लाभ, कहीं गलत हो तो उसका विरोध एवं अपने अखबार द्वारा प्रकाशन कर शासन को जागृत करते हुए न्याय व सुशासन स्थापित करना उनका प्राथमिक दायित्व रहा,कभी कभी सत्याग्रह,रैली,जुलूस और अनशन आदि संवैधानिक अधिकार का प्रयोग हुआ और प्रशासन ने सार्थक मांग पर सदैव सुनवाई किया। निरंकुश और भ्रष्ट लोगों पर निलंबन की गाज गिरी।उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री एस. के. ‘रूप’ जनता के हितार्थ दिन हो या रात तन मन धन से लगे रहते हैं। संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा भी सदैव ग्रामीणों के हितार्थ कार्य किया जाता रहा है। संघ के एमसीबी जिला प्रमुख सतीश मिश्रा लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क में रहे जनहित संघ ने सुविधा विहीन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र जनजाति पण्डो बाहुल्य ग्राम पौड़ीडोल,केंद्र व राज्य की अनुसूची में शामिल बैगा जनजाति एवं पंडो जनजाति बाहुल्य घाघरा ग्राम पंचायत सहित लड़कोरा क्षेत्र व हरचौका क्षेत्र में कृषि बीज का वितरण करने हेतु निवेदित किया। एसडीओ कृषि द्वारा भी तत्परता दिखाते हुए शासन की योजना का लाभ देने जनजाति वर्ग को उनके ग्राम पहुंचकर कृषि बीज का वितरण किया गया।

[wp1s id="1076"]

ग्रामीणों के चेहरे में खुशी की लहर,कृषि विभाग व जनहित संघ के प्रति व्यक्त किया आभार:–

f-8-300x300 कृषि विभाग द्वारा आदिवासी जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायतों में कृषि बीज का किया गया वितरण, जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति की सक्रियता के लिए ग्रामीणों ने किया धन्यवाद ज्ञापित, विगत वर्षों से कृषि अधिकारियों को सहयोग के लिए संघ कराता है ध्यानाकर्षण

ग्रामीणों ने कहा कि पहले हमें यह प्राप्त नहीं हुआ करता था लेकिन जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के तत्वाधान में एवं कृषि विभाग की सक्रियता से प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम ग्रामवासी आभार व्यक्त करते हैं।

विभिन्न ग्राम पंचायत में बीज वितरण होने पर केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार ‘रूप’ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विशेष योजनाएं हैं, विकास प्राधिकरण है। साथ ही राज्य की अनुसूची में शामिल वर्ग को घर पहुंच सेवा प्रदान करने का प्रावधान है। कोरिया और एमसीबी जिले में राज्य सरकार का पण्डो विकास प्राधिकरण स्थापित हो ताकी पण्डो जनजाति शोषण से बचे। महामहिम राज्यपाल ने भी कई सुविधा नियम पारित किए हैं ग्राम में संसाधन व योजनाओं पर प्रथम प्राथमिक अधिकार वहां वर्षों से निवासरत काबिज काश्त जनजातियों का ही है जानकारी के अभाव में यह कभी-कभी निरंकुश एवं भ्रष्ट लोगों के द्वारा छले जाते हैं इनका शोषण भी होता है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं न्याय दिलाने एवं प्रत्येक शोषण को उसका अधिकार दिलाने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिले के संवेदनशील कलेक्टर एवं कृषि विभाग के अधिकारी गण बधाई के प्राप्त हैं जिन्होंने जनजाति वर्ग के हितबद्ध ग्राम पंचायत में कृषि बीज वितरण किया। वितरण में कृषि विभाग के एसडीओ, ग्राम सेवक, ग्राम विस्तार अधिकारी सहित जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के जिला प्रमुख सतीश मिश्रा, मीडिया प्रभारी सह प्रचार प्रसार गणेश तिवारी, पण्डो विकास समिति केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पण्डो,जिला युवा वर्ग प्रमुख रामशरण पण्डो,बृजलाल पण्डो,बैगा जनजाति प्रभार जितेंद्र बैगा, पण्डो जनजाति कोटाडोल प्रभार सोनसाय पण्डो, शोभन पण्डो,मोहन पण्डो,सुखसेन पण्डो,कार्यकारी समन्वयक राम अवतार कुशवाहा साधु भाई,प्रेमवती बैगा,इंद्रभान बैगा, रामकली बैगा,मोतीलाल बैगा, बबलू बैगा,नरेंद्र बैगा,श्याम बाई बैगा,प्रदीप पण्डो, सुमेर पण्डो,श्रवण कुमार रजक, चिरौजिया बैगा,जयकरण, भूराराम,कमलभान बैगा,संतोष पण्डो,रामखेलावन बैगा,राजकुमार पण्डो,प्यारे बैगा,हरिराम पण्डो,चंद्रभान बैगा,बुधलाल पण्डो,पवन प्यारे,राजपाल पण्डो,बृजनाथ,लछनधारी,प्रमोद तिवारी, पप्पू पण्डो,तेजबहादुर पण्डो,सौरभ सिंह सहित भारी संख्या में जनहित संघ के सदस्य एवं पदाधिकारीगण व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!