तहसीलदार के आदेश की हुई अवहेलना
पटवारी ने दर्ज किया एक भूमि स्वामी का नाम तो दूसरे का किया विलोपित

संवाददाता
कोरिया/ जिले के तहसील पटना अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें पटवारी द्वारा तहसीलदार के आदेश की घोर अवहेलना की गई जिसे लेकर भूमिस्वामी काफी परेशान है।
इस संबंध में प्रार्थी संजय कुमार चौबे ने ग्राम बिलारो स्थित भूमि खसरा नम्बर 99, 123 302, 303, 303/2 321,368, 552 ,557, 570 तहसील कार्यालय पटना में फर्ज बटवारा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था जिस पर सहमति पूर्वक दोनों भूमि स्वामियों ने अपने-अपने हिस्से की भूमि का बंटवारा कर लिया था साथ ही श्रीमान तहसीलदार पटना द्वारा आदेश दिनांक 8.4.2024 के तहत संबंधित नक्शे के अनुसार दोनों भूमि स्वामियों अशोक कुमार चौबे एवं संजय कुमार चौबे का नाम दर्ज करने का निर्देश हल्का पटवारी को दिया था लेकिन पटवारी ने ऐसा नहीं किया उसने घोर लापरवाही बरतते हुए हुए अशोक कुमार चौबे का नाम दर्ज किया दूसरे भूमि स्वामी का नाम विलोपित कर दिया है पटवारी द्वारा की गई है इस घोर लापरवाही से भूमि स्वामी परेशान है और अब वह श्रीमान कलेक्टर कोरिया के समक्ष अपनी न्याय की गुहार लगाने के लिए विवश हो गया है।

पटवारी शकुंतला सिंह का कहना है कि यह मेरे ऑपरेटर की गलती है मेरी इसमें गलती नहीं है।
उनका यह कथन किसी भी प्रकार से सही नहीं है क्योंकि नाम दर्ज करना और उसे ऑनलाइन में चढ़ाना यह पूरी प्रक्रिया पटवारी की निगरानी में होती है और इस तरह का कार्य करना उनके कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है ।

राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इस प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लें जिससे कि दूसरे भूमि स्वामी का भी नाम उक्त भूमि में दर्ज हो सके साथ ही पटवारी पर भी उचित कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक होगा।



