कोरिया

धीरज केवट को मिला शौर्यता सम्मान, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के. ‘रूप’ 

बैकुंठपुर/ बैकुंठपुर शहर के हर्रापारा वार्ड में 19 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड में युवा धीरज केवट ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का साहसिक प्रयास किया।

शॉर्ट सर्किट से प्रभावती केवट और सरस्वती केवट के घर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें घर का सारा सामान और वाहन जलकर खाक हो गए।

w-300x225 धीरज केवट को मिला शौर्यता सम्मान, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत

घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई, परंतु इससे पहले धीरज ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इसी निडरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सम्मानित करते हुए युवा समाजसेवी मोनू मांझी और जनहित संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष एस. के. ‘रूप’ ने धीरज के घर पहुंचकर उन्हें शौर्यता पुरस्कार से सम्मानित किया।

[wp1s id="1076"]

इसके अतिरिक्त, मोनू मांझी, जो पूर्व एल्डरमैन भी हैं, ने धीरज को प्रोत्साहन स्वरूप एक धनराशि भी भेंट की, ताकि अन्य युवा भी समाजहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम में पार्षद मनीष सिंह ठाकुर सहित केवट समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और धीरज की प्रशंसा की।

धीरज का यह साहसिक कार्य न केवल हर्रापारा वार्ड बल्कि पूरे बैकुंठपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!