सरगुजा संभाग

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देवराहा बाबा सेवा समिति ने किया पौधरोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के “रूप”

बैकुंठपुर/ देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में देवरहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय प्रेमाबाग शिवमन्दिर प्रांगण में पौधरोपण किया गया। जिससे पर्यावरण के प्रति सार्थक सन्देश भी जाता है। एक पेड़ माता के बराबर है जिससे आपको जीवन जीने हेतु वो सभी घटक प्राप्त होते है जिनके बिना जीवन असंभव है। व्यापक रूप से देश भर में उक्त अभियान का असर दिख रहा है स्वयं प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रीगण,जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है।

IMG-20240706-WA0025-300x300 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देवराहा बाबा सेवा समिति ने किया पौधरोपण

वृक्ष है तो जीवन है हमे इन्हे लगाने के साथ संरक्षण भी करना होगा: शैलेष

देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनव आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत देवराहा बाबा सेवा समिति के पधाधिकारी सदस्यगण एवम आम जनता के द्वारा पौधरोपण किया गया है। वृक्ष है तो जीवन है हमे इन्हे लगाने के साथ संरक्षित करना होगा। आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रहा है इसे कम करने के लिए हमे पेड़ लगाना ही होगा।

[wp1s id="1076"]

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, समिति के संरक्षक अनिल शर्मा,अशोक चौदाहा, गंगा गुप्ता, बसन्त राय,आशीष शुक्ला, श्रीप्रकाश जायसवाल, सुभाष साहू,अनिल खटिक, अवधेश सिंह, ममता गोयन, अर्चना गुप्ता, मनीषा जायसवाल, अनुराग दुबे, एस.के.‘रूप’, अरुण जैन, बबलू महाजन,मनोज जैन, चंद्रकांत पारगिर,प्रभुनाथ सिंह ,समीर जायसवाल,अभय दुबे, विशाल गुप्ता, रिचेश सिंह, बबलू सिंह,अनुराग तिवारी, हिमांशु अवस्थी, अविनाश सिंह के साथ अन्य जनसमूह की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!