
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर–कोरिया/ महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में श्री राम जानकी महायज्ञ दिनांक 21 से 27 फरवरी 2025 तक शहर के धर्मस्थल प्रेमाबाग शिवमंदिर प्रांगण में प्रथम दिवस 21 फरवरी को भव्य कलश यात्रा प्रातः 10 बजे से गेज नदी के तट से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर में भगवान के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

तत्पश्चात श्री राम जानकी महायज्ञ का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञकर्ता आचार्य विक्रम दुबे जी महाराज के द्वारा प्रारंभ कराया जाएगा। देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित सभी पदाधिकारी एवम सदस्यों ने शहर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के माताओं भाइयों बहनों से अधिक से अधिक संख्या में श्री राम जानकी महायज्ञ कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की है।



