छत्तीसगढ़राजनीतिसरगुजा संभाग

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उपमुख्यमंत्री टी

एस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में से एक विधानसभा में कोई दखल और कोई जवाबदारी नही लेने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में से एक विधानसभा में कोई दखल और कोई जवाबदारी नही लेने की बात कही है। उस विधानसभा से पार्टी हारे या जीते कोई जवाबदेही नही होगी. आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में ही एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहाँ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से एक विधानसभा सीट से किसी प्रकार से कोई मतलब नही रहेगा। वहाँ पर पार्टी की जीत हो या हार कोई मतलब नही रहेगा। गौरतलब बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा से मौजूदा विधायक बृहस्पति सिंह है और पूर्व में बृहस्पति सिंह टीएस सिंह देव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से अपनी जान का खतरा बताया था। साथ ही अपने ऊपर जानलेवा हमला का आरोप भी टी एस सिंहदेव के ऊपर लगा दिया था। उन्ही सब बातों को लेकर टीएस सिंह देव ने मंच से इशारों-इशारों में ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यकाल में क्षेत्र की जनता की अपेक्षा हुई है। जिससे उनका भी मन दुखी है।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!