कोरिया

शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुन्ठपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाठ के अवसर पर कार्यक्रम किया गयाआयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बैकुन्ठपुर/ आज शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुन्ठपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

4-4-1024x576 शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुन्ठपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाठ के अवसर पर कार्यक्रम किया गयाआयोजित

वंदे मातरम‘ गीत स्वतंत्रता में योगदान और भारत की सांस्कृतिक विरासत में उसके स्थायी स्थान को सम्मानित करता है।

2-3-1024x461 शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुन्ठपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाठ के अवसर पर कार्यक्रम किया गयाआयोजित

विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य श्री प्रकाष जायसवाल, श्री गीता प्रसाद नेमा एवं श्री सम्वर्त कुमार रूप, प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, स्टॉफ और छात्रो ने टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रीय गीत के संबंध में सारगर्भित भाषण को सुना।

[wp1s id="1076"]

3-3-1024x1024 शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुन्ठपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाठ के अवसर पर कार्यक्रम किया गयाआयोजित

श्री सम्वर्त कुमार (संपादक सम्यक क्रांति)ने वंदे मातरम् के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस गीत की एक-एक पंक्ति राष्ट्रभक्ति की भावना प्रेरित करती है और देश की स्वतंत्रता कराने में यह गीत ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री गीता प्रसाद नेमा ने अपनी देशभक्ति रचना- ‘वंदे मातरम् ‘ अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होने देश के लिए बलिदान होने वाले शहीदों का वर्णन किया। प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री श्री प्रकाश जायसवाल ने सभी छात्रों को राष्ट्रीय गीत के प्रत्येक छन्दों का अर्थ समझते हुए उन्हे आत्मसात करने का सुझाव दिया। इसके पश्चात् सभी ने राष्ट्रीय गीत ‘ंवंदे मातरम्‘ का सामूहिक गान किया एवं देशभक्ति से सम्बन्धित नारे लगाए। आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री वही. जे. मिश्रा, श्री राजीव जायसवाल, एन.सी.सी. अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल श्री प्रभात मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्री मो0 ताहिर, श्रीमती ममता पाण्डेय श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती अमिता शर्मा, कु0 अल्का, कु0 सावित्री, श्री अमृत राज, श्री दिनेश कश्यप, श्री चंद्रप्रकाश राजवाड़े,, अल्फिया रोशन सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!