छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कार में मिला CGMSC के एसडीओ का शव, जांच में जुटी पुलिस

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जगदलपुर /बोधघाट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास खड़ी एक कार में एक अधिकारी का शव मिला। मृतक की पहचान 43 वर्षीय शोभाराम देवहारी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। वे मूलतः बालोद जिले के निवासी थे और जगदलपुर के कुशवाहा भवन, माड़िया चौक के पास किराए के मकान में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर कार के भीतर ड्राइविंग सीट पर बेसुध पड़े व्यक्ति पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर संदेह हुआ, जिसके बाद तत्काल बोधघाट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना बरामद हुआ है। शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!