कोरिया

सोनहत के वनां चल ग्रामों में खराब सोलर प्लांटों से पसरा अंधेरा

सांसद प्रतिनिधि,पाठक ने जिला प्रशासन से मरम्मत कराने की मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/सोनहत क्षेत्र के रामगढ़ उज्ञायओ आनंदपुर रावत सरई पत्थर गवां जैसे कई वनां चल गांवों में पिछले कई महीनों से सोलर प्लांट खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए, सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से इन खराब पड़े सोलर प्लांटों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
समस्या का विवरण:
क्षेत्र के जिन गांवों में बिजली की लाइन नहीं पहुंची थी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा सोलर प्लांट और घरेलू सोलर लाइटें लगाई गई थीं। शुरुआत में इन प्लांटों से गांवों में रोशनी की उम्मीद जगी थी, लेकिन देख रेख और रखरखाव के अभाव में ये प्लांट खराब हो गए। कई जगहों पर तो ये सोलर सिस्टम केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे दैनिक जीवन के कार्य प्रभावित होते हैं और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सांसद प्रतिनिधि की मांग:
मामले की गंभीरता को देखते हुए, सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें हर घर तक बिजली पहुंचाने का दावा कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। उन्होंने मांग की संबंधित विभाग (क्रेडा) इन खराब पड़े सोलर प्लांटों का तत्काल सर्वे कर, उनकी मरम्मत या बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!