
एस. के.‘रूप’
कोरिया/ डाक विभाग द्वारा बुधवार 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे डाक चौपाल का आयोजन उप डाकघर बैकुंठपुर में किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जन जन तक विभाग में संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है।

उप संभागीय निरीक्षक बैकुंठपुर ने लोगों से अपील की है इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैंकिंग एवं निवेश संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं एवं शिविर स्थल पर ही लाभान्वित हो सकते हैं. डाक विभाग में सुकन्या समृद्धि, सीनियर सिटीजन, मंथली इनकम इत्यादि जैसी कई आकर्षक योजनाएं है और साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अंतर्गत कम दर पर दुर्घटना बीमा भी संचालित है जिसका लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है. इसके साथ ही कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड संबंधित जागरूकता हेतु जानकारियां दी जायेंगी।



