
कोरिया/ दिनांक 11/09/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनसुख में सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के पात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा जी , विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े , विशिष्ट अतिथि राकेश खाखा अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति,श्री रमाशंकर साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के कर से सायकल का वितरण किया गया कार्यक्रम के प्रारम्भ में माता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र का पूजन कर किया गया अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया अतिथि अभिनंदन के पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीलिमा टोप्पो का स्वागत उद्बोधन हुआ श्रीमती वंदना राजवाड़े जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से परिश्रम कर पढ़ने का आग्रह करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की मुख्य अतिथि श्री मोहित पैकरा जी ने अपने उद्बोधन में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए इंक्यावन हजार रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा के साथ विद्यालय के खेल मैदान के समतलीकरण का आश्वासन प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हरिकान्त अग्निहोत्री द्वारा तथा आभार प्रदर्शन केशव प्रसाद साहू द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता श्रीमती श्वेता यादव अलमा पन्ना सुनील कुमार चौबे मोहनलाल गोयन, शिवनाथ सिंह, चंचल गुप्ता आरती सोनकर महेश्वरी सुचिता लकड़ा नितीश कुमार रजक अभिषेक यादव और अभिभावक गण उपस्थित रहे



