
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
बैकुठपुर/शहर के वार्ड नंबर 04 खुटहन पारा में सामुदायिक भवन निर्माण पार्षद अनिल खटीक के प्रयास से संभव हुआ है आपको बता दें यह निर्माण कार्य वार्ड के जनता के हित में अति आवश्यक रहा जनता वर्षों से उक्त मांग कर रही थी जो पूरी हुई है। भवन के लिए 28 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति हुई है जिसमे एक बड़ा हाल कमरे आदि के साथ निस्तारण की बढ़िया व्वस्था होगी। वार्ड वासियों को शादी विवाह,सभा,बैठक,पूजन आदि अन्य कार्यों के लिए पूर्ण सहूलियत होगी। यह भवन वार्ड विकास में मील का पत्थर साबित होगा।



