नए अपराधिक कानूनों पर लेख लिखेंगे श्री गायकवाड़, महानिदेशक जेल के पत्र के संदर्भ में भेजी सहमति

एस. के.‘रूप’
बिलासपुर/ सेवानिवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक राजेन्द्र रंजन गायकवाड़ को महानिदेशक जेल मुख्यालय जेल एवम सुधारात्मक सेवाएं रायपुर ने विगत दिनांक 27/02/2025 को पत्र भेजकर
नए आपराधिक कानून के सुधारात्मक जेल प्रशासन पर लेख भारत सरकार गृह मंत्रालय के बीपीआरडी के निर्देशानुसार लिखने हेतु सहमति और जानकारी मांगी थी जिस पर श्री गायकवाड़ ने सहमति और जानकारी प्रेषित कर दी है।

यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है के एक शासकीय अधिकारी के साथ सरल सहज मिलनसार प्रभावी वक्ता साहित्यकार समाजसेवक को मुख्यालय जेल प्रशासन ने सही आंका और यह दायित्व दिया है।
इस अवसर पर श्री गायकवाड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ जेल विभाग मुख्यालय की सराहनीय पहल है।प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों से नए कानूनों पर लेख लिखने के लिए सहमति सहित सम्पर्क नंबर/ पता मांगा गया है। इस संबंध में वर्ष 2022 और 2024 मेरी पुस्तक परिवर्तक जेल अधीक्षक की आत्मकथा में मैने लिखा था कि व्यक्ति, समय और परिस्थिति के अनुसार क़ानून में बदलाव होना चाहिए । सर्वविदित इस दिशा में माननीय सर्वोच्च्य न्यायालय सहित केंद्र सरकार ने आईपीसी, सीआरपीसी,इंडियन एविडेंस एक्ट जैसे मौलिक कानून की किताबों में परिवर्तन किया है। उसी दिशा में जेल नियमावली और जेल प्रबंधन / प्रशासन और प्रशिक्षण भी अमूल चूल परिवर्तन की दरकार है। इसलिए मैने उल्लेखित कार्य के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।उक्त सराहनीय पहल के लिए मैं छत्तीसगढ़ जेल महानिदेशक और जेल उप महानिरीक्षक का आभारी हूं।



