कोरिया

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरुपूजन उत्सव शनिवार को

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का श्री गुरुपूजन उत्सव 19 जुलाई 2025 श्रावण मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि शनिवार को स्थानीय मानस भवन में सायं 04 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमरदीप देवांगन विभाग कार्यवाह कोरिया होंगे। नगर कार्यवाह डॉ गौरव कांत बड़ेरिया ने बताया कि संघ में गुरु का स्थान परम पवित्र भगवा ध्वज का है। यह ध्वज हमे त्याग,सेवा और राष्ट्र निर्माण के शाश्वत मूल्यों का स्मरण करता है। रवि कांत गुप्ता जिला व्यवस्था प्रमुख ने कहा कि संघ कार्य को और अधिक गति देकर समाज में सद्भाव बढ़ाने और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए सदैव ही भगवा ध्वज हमें प्रेरित करता है। अवधेश प्रताप सिंह नगर व्यवस्था प्रमुख ने कहा कि गुरु पूर्णिमा उत्सव हमें अपने लक्ष्य पूर्ति के प्रति तन मन धन से पर्याप्त समर्पण की प्रेरणा देता है। ओम प्रकाश वर्मा सह नगर कार्यवाह ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अपने नगर में आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा उत्सव में निश्चित समय पर अवश्य पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!