कोरिया

समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

हम ना रहेंगे इस दुनिया में,लेकिन अपना नाम रहेगा,नाम रहेगा क्योंकि अपना सुंदर प्रेरक काम रहेगा:–गिरीश पंकज

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

विशाल जन समूह ने रूद्र प्रसाद रूप जी को दी श्रद्धांजलि, व्यक्त किए अपने हृदय उद्गार

जनहित संघ पण्डो विकास समिति के पण्डो बैगा बालंद पदाधिकारीयों ने किया स्वागत, सम्मान, लोकगीत तंबूरा वाद्य यंत्र की प्रस्तुति में झूमे दर्शक

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ पैरों की बिवाई को समझती है मंजिले यह राह ना बोलेंगी सफर बोल उठेगा शहर के प्रसिद्ध गजल कर शैलेंद्र श्रीवास्तव की यह पंक्तियां मार्ग के उद्घाटन के बाद निकल पड़ी जो रूद्र प्रसाद रूप जी के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व को दर्शा रहा है।

6-1-300x300 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

1-7-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

4-1-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

[wp1s id="1076"]

 

व्यक्ति का कर्म ऐसा हो कि वह लोगों के लिए प्रेरक व अनुकरणीय हो।

3-5-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

मनुष्यता का मार्ग का अनुसरण व मनुष्य को सही अर्थ में मनुष्य बनने के लिए सदैव प्रेरित करते थे रूद्र प्रसाद रूप।

0-300x169 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

स्वतंत्र कलम परदुखकातर,उच्च तार्किक बुद्धि के धनी,प्रकांड विद्वान, महान जननायक,राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त साहित्यकार,जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष जनहित में संपूर्ण जीवन न्योछावर करने वाले रूद्र प्रसाद ‘रूप’ के नाम से बैकुंठपुर शहर में मार्ग का नामकरण किया गया है

5-2-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

विदित हो कि नपा प्रशासन द्वारा परिषद की बैठक में इसे समस्त पार्षद गणों व सदस्यों की सहमति से पास किया गया जिस पर दिनांक 17 अप्रैल गुरुवार को स्थानिय सर्किट हाउस विश्राम भवन के सामने नामकरण और लोकार्पण संपन्न हुआ।

2-5-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
शहर के साहित्यकार शिक्षक प्रसिद्ध गजलकार ताहिर आज़मी जो रुद्र जी को अपना गुरु मानते है और वह भी उन्हें शिष्य की तरह स्नेह करते थे उनका कथन है कि आह्लादित हूं ये देखकर साथ ही विषाद इतना कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी न हो सका ।

9-300x169 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

बहरहाल सम्पूर्ण कोरिया के लिए गर्व का दिवस रहा आज एक कर्मयोगी के नाम पर मार्ग का नामकरण हुआ जिसने असंख्य लोगो का पथ प्रशस्त किया कोरिया की भावी पीढ़ी उनके दिखाए मार्ग पर चलने की चेष्टा करे और उनके पदचिन्हों का अनुगमन यह दर्शाता है कि श्री रूद्र जी ने सभी के हृदय में कितना विशाल स्थान बनाया है।

8-2-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

आपको बता दें लोकार्पण समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के आसंदी पर योगेश शुक्ला जमींदार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, शैलेष शिवहरे अध्यक्ष देवराहा बाबा सेवा समिति, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्ति शिक्षक समाज सेवक, अनिल खटीक पार्षद वार्ड क्रमांक 4 कोरिया अध्यक्ष मंडल भाजपा, आशीष यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं लीना धुरिया (धर्मपत्नी स्वर्गीय रूद्र प्रसाद रूप) विराजमान रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में महान जननायक रुद्र जी के छायाचित्र में अतिथि गण व अन्य सभी के द्वारा माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन किया गया।

14-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम की शुरुवात में स्वागत भाषण संवर्त एस. के. ‘रूप’ के द्वारा दिया गया।

11-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

दुष्यंत कुमार के द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया उपस्थित अतिथि गणों ने सारगर्भित उद्बोधन में श्री रुद्र जी के महान कार्यों, जन सेवा पत्रकारिता पर प्रकाश डाला जनहित संघ अंतर्गत पंडो विकास समिति के पदाधिकारी द्वारा अतिथि गणों का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में नंदलाल पण्डो द्वारा वाद्य यंत्र तंबूरा में लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई जिसने दर्शकों का मन मोह लिया,आभार प्रदर्शन लीना धुरिया के द्वारा किया गया।

17-300x169 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

स्वल्पाहार पश्चात हर्षोल्लास के साथ मार्ग का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनिल खटीक,मनीष सिंह ठाकुर पार्षदगणों का विशेष योगदान रहा। उक्त पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर महेश मिश्रा द्वारा किया गया।

7-2-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

मार्ग के उद्घाटन पश्चात सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्स अप और फोन के माध्यम से कई बधाई संदेश प्राप्त हुए जिसके लिए हम आपके आभारी है। सभी का प्रकाशन कर पाना संभव नही है लेकिन कुछ के विचार आप सभी के सामने है:–

16-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
‘पूत सपूत तो का धन संचय’ आज साबित हुआ स्व.रुद्र जी का उचित ही सम्मान नगरपालिका द्वारा किया गया है:–जितेंद्र सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ साहित्यकार अंबिकापुर सरगुजा।

12-225x300 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

एक महान जननायक जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परहित में लगा दिया:– योगेश शुक्ला रनई जमींदार,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

यह ना केवल हम लोग के लिए यादगार रहेगा बल्कि हमारी आने वाली पीढियां को भी याद दिलाता रहेगा कि यदि आप स्वयं को जनहित के प्रति समर्पित करते हो तो यह जनता भी आपके लिए समर्पित रहती है:–राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त प्रधानपाठक।

13-225x300 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

रुद्र भैया पत्रकारिता समाज सेवा साहित्य और संस्कृति के उपासक रहे :–विनोद शर्मा वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर पटना

कोरिया जिले की परिकल्पना अगर किसी ने की थी तो वह रूद्र भैया थे :–शैलेष शिवहरे अध्यक्ष देवराहा बाबा सेवा समिति।

मैंने बाल्य काल से कोरिया जिला व बैकुंठपुर शहर में समाज सेवा का कोई सबसे उत्कृष्ट उदाहरण देख तो वह रुद्र जी थे :–आशीष यादव उपाध्यक्ष नगरपालिका बैकुंठपुर

बहुत ही प्रसन्नता हुई। इस नेक कार्य के लिए सबको बहुत बहुत बधाई: जगदीश पाठक मनेंद्रगढ़।

जनहित संघ पण्डो विकास समिति के संस्थापक रूद्र अंकल के नाम से रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग बन जाना ऐतिहासिक पल है प्रकाश सिंह खड़गवां

1977 से लेकर एक लंबे समय तक हमने रूद्र प्रसाद जी के जीवन के उतार चढ़ाव को नजदीक से महसूस किया है सन् 80 के दशक में जब लघु पत्रिकाओं का आंदोलन चल रहा था उसे समय पर संबोधन संस्था द्वारा शुरुआत जैसी पत्रिका के निकलने के समय भी उनका मार्गदर्शन पत्रिका को आगे बढ़ाने में सहयोगी सिद्ध हुआ आकाशवाणी अंबिकापुर के रचनाकारों में शामिल सभी रचनाकार उनके यहां बैठकर सरगुजा जिले की साहित्य विधा को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त करते थे संबोधन संस्था अंबिकापुर से लेकर मनेन्द्रगढ़ तक के साहित्यकारों को समेटे हुए था. आज उनके नाम से मार्ग का नामकरण उनकी स्मृतियां को याद करने के लिए एक नया अध्याय शुरू हो रहा है मैं नगर पालिका सहित स्व. रूद्रप्रसाद रूप जी के परिवार को बधाई देता हूं:– बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, साहित्यकार मनेद्रगढ।

15-300x225 समाजसेवी रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग का नामकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

आदरणीय अंकल जी को सादर नमन।ये काम बहुत पहले होना था। मगर देर से हुआ ये बहुत अच्छा पहल है। रुद्र अंकल एक सच्चे समाज सेवी और जिले के लिए संघर्षशील व्यक्ति थे जो पण्डो समाज और जिले को आगे बढ़ने में पूर्ण रूप से संघर्ष किया करते थे , शुक्रिया नगर पालिका अध्यक्ष व सभी नगर पालिका के पदाधिकारीजनो का एवं जिला प्रशासन का दिल से शुक्रिया:– सचिन गुप्ता डिम्मी,गायक कम्प्यूटर वर्ल्ड बैकुंठपुर।

रुद्र भैया को सच्ची श्रद्धांजलि:–बब्बू सिंह

गौरवशाली इतिहास के नायक के नाम पर ऐतिहासिक निर्णय रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग :–
अनिल कुमार सिंह, इंडियन एयर फोर्स

ऐतिहासिक प्रतिस्थापना हेतु हार्दिक बधाई:– हरि ब्रिसेन शिक्षक

जनहित संघ पण्डो विकास समिति के संस्थापक रूद्र अंकल जी के नाम से रूद्र प्रसाद ‘रूप’ मार्ग बन जाना ऐतिहासिक पल है:· मनीष सिंह पार्षद वार्ड नंबर 04 स्कूलपारा

कुछ भी नहीं सिवा इसके,
ए इंसान छोड़ जाना ।
तू भी आया था कभी दुनिया में, बस निशान छोड़ जाना ।।
:–बृजेंद्र अहीर साहित्यकार शिक्षक करजी बैकुंठपुर

नगरपालिका व शहरवासियों का हार्दिक आभार जिन्होंने शहर के एकमात्र मार्ग का नामकरण स्वर्गीय रूप प्रसाद ‘रूप’ जी के नाम पर कर उन्हें सदा के लिए जीवंत कर दिया:–एमसी हिमधर, प्रोफेसर रामानुज महाविद्यालय बैकुंठपुर।

इससे सुखद पल दूसरा कुछ भी नहीं : नदीम बघेल।

एक सच्चे समाज सेवक के लिए सम्मानजनक श्रद्धांजलि है यह:मोनू मांझी, पूर्व एल्डरमैन

एक महापुरुष कैसा होता है ?सच्चा समाज सेवक कैसा हो?पत्रकारिता का सही मायने में क्या अर्थ है ? उत्तर : श्री रूद्र प्रसाद ‘रूप’:– अभिनेंद्र सिंह चंदेल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!