कोरिया

विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों सहित आम जनों ने किया भईया लाल राजवाड़े का जोरदार स्वागत

जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने दी बधाई,कहा प्रत्याशी की जीत ही हमारा संकल्प

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
Listen to this article

विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों सहित आम जनों ने किया भईया लाल राजवाड़े का जोरदार स्वागत

IMG-20231012-WA0367-1-780x470-1-300x181 विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों सहित आम जनों ने किया भईया लाल राजवाड़े का जोरदार स्वागत

INDIA FIRST 24 NEWS

जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने दी बधाई,कहा प्रत्याशी की जीत ही हमारा संकल्प

 

  •  विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों सहित आम जनों ने किया भईया लाल राजवाड़े का जोरदार स्वागत

IMG-20231012-WA0365-768x432-1-300x169 विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों सहित आम जनों ने किया भईया लाल राजवाड़े का जोरदार स्वागत

कोरिया। बैकुंठपुर । बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र क्र.03 से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय में भेंट मुलाकात व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लालों के लाल कहे जाने वाले भाजपा के कद्दावर नेता भईया लाल राजवाड़े के स्वागत में भाजपा के समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र की आम जनता भी मौजूद रही।साथ ही जीत के उद्घोष, जयकारे और नारों से पूरा भाजपा कार्यालय गूंजता रहा है। स्वागत फूल माला के दौरान भारतीय जनता पार्टी कोरिया को कई वर्षों से लगातार संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन प्रदान करते आ रहे कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिस तरह भारतीय जनता पार्टी अपने अनुशासन और एकजुटता के लिए पहचानी जाती है साथ ही पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपनी कर्मठता ईमानदारी पूर्वक लक्ष्य के लिए संकल्पित रहता है। बस उसी तर्ज पर फिर से उत्साह पूर्वक पूरी लगन से भाजपा द्वारा घोषित विधानसभा प्रत्याशी और हमारे वरिष्ठ नेता माननीय पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े को विजयी बनाने सहित यहीं से आज करो उद्घोष मेरे साथियों जैसे शब्दों से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयारी और चुनौतियों से निपटने मूलमंत्र दिया।कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा की जिस तरह कोरिया जिले के

IMG-20231012-WA0363-768x432-1-300x169 विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों सहित आम जनों ने किया भईया लाल राजवाड़े का जोरदार स्वागत

भाजपा अन्य पदाधिकारी संगठन से विधायक प्रत्याशी का टिकट मांग रहे थे।वो उनका अधिकार है भारतीय जनता पार्टी अपने एक एक कार्यकर्ताओं की सुनती है।पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के अधिकार के लिए उन्हें स्वतंत्र रखती है।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जनता की आवाज को महत्व देते हुए हमारे वरिष्ठ नेता माननीय भईया लाल राजवाड़े को बैकुंठपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी चुना है।जिस फैसले का हम सम्मान करते हैं और ऐतिहासिक जीत का संकल्प लेते हैं।जिला अध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल के द्वारा क्षेत्र में दिए जा रहे सक्रिय भूमिका पर उनका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें मंच से बधाई दी।

 

विधानसभा स्तरीय बैठक हुई संपन्न,,,

 

विधानसभा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े के भेंट मुलाकात व स्वागत कार्यक्रम पश्चात भाजपा कार्यालय में भाजपा संगठन की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि बिहार राज्य भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर प्रसाद सिंह व भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे।कार्यक्रम व बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई।विधानसभा स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया की मेरा बूथ सबसे मजबूत और दृण संकल्प शक्ति के साथ भाजपा परिवार के एक एक कार्यकर्ता को अपनी नई ऊर्जा के साथ भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में जीत दिलाना होगा।भाजपा कार्यालय मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बैकुंठपुर विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल ने भाजपा कार्यकताओं में जोश और ऊर्जा का संचार करते हुए कहा की एक एक कार्यकर्ता की मेहनत,लगन और जुनून लक्ष्य प्राप्ति का मूलमंत्र होता है।वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व शक्ति जिस तरह आज वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान स्थापित किए हुए है ये हम भाजपा परिवार की एकजुटता और संगठन के प्रति ईमानदारी है।उन्होंने कहा की मित्रों भाजपा की नीति और नियति दोनो ही जनहित, समाजहित सहित हर वर्ग के सफल नेतृत्व के लिए जानी जाती है।और तभी आज देश का हर वर्ग और बड़ी आबादी भाजपा को अपना नेतृत्व देती जा रही है।चिंटू राजपाल ने कार्यकर्ताओं को कहा की

पिछली हार का बदला हमे इस बार ऐतिहासिक जीत से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर लेना है।तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े के द्वारा कार्यकर्ताओं व उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वागत हेतु आभार जताते हुए कहा की आप सभी के द्वारा दशकों से मिलते प्यार की बदौलत ही मुझे इस जगह पहुंचाया है जिसका मैं सदैव आभारी रहूंगा।उन्होंने ने कहा की आप सभी की मंशानुरूप मुझे प्रत्याशी बनाया गया है।मेरे मित्रों अब हमेशा की तरह आपको ही मोर्चा संभालना है।उन्होंने कहा की भाजपा बहुत बड़ा परिवार है।सदस्यों में थोड़ा बहुत होता रहता है।पर भाजपा अपने परिवार के सदस्यों पर अटल विश्वास करती है।और उनके प्रति हर क्षेत्र में पूरी सहानुभूति रखती है।भईया लाल ने सभी से निवेदन करते हुए कहा की आप सभी की तरह मैं भी भाजपा का एक सिपाही हूं।जिस तरह आप लोगों ने मुझे लालों के लाल भैयालाल राजवाड़े शब्दों से संबोधित किया है।उसी तरह इस नाम को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए।एक एक सिपाही मुझ भाजपा सिपाही को सफलता प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!