छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सूरजपुर जिले की उत्कृष्ट उपलब्धि – एक भी अपील नहीं, आयोग ने की सराहना

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
 545 मतदाता सूची पुनरीक्षण में सूरजपुर जिले की उत्कृष्ट उपलब्धि - एक भी अपील नहीं, आयोग ने की सराहना
सूरजपुर/   भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। इस संपूर्ण प्रक्रिया में सूरजपुर जिले ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है – जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई, जिसकी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष सराहना की गई है।
पारदर्शी और विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन:-
अंतिम प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई तथा आम नागरिकों के अवलोकन हेतु समस्त मतदान केंद्रों एवं सूरजपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई।  कैटेगरी-सी (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज) के अंतर्गत जिन मतदाताओं को सुनवाई हेतु नोटिस जारी किए गए थे, उन सभी की सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से विधिवत सुनवाई की गई। इस प्रक्रिया में अपात्र पाए गए मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से विलोपित किए गए। साथ ही, जो मतदाता इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(क) एवं मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के नियम 27 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 15 दिवस के भीतर अपील प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया था।
कोई पात्र मतदाता न छूटे, कोई अपात्र न जुड़े – रही मूल भावना
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण पुनरीक्षण प्रक्रिया इस मूल उद्देश्य के साथ संचालित की गई कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में सम्मिलित न हो। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बीएलओ तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया।
1bc910ff-2d01-4801-8b2c-8987839ba6b6-683x1024 मतदाता सूची पुनरीक्षण में सूरजपुर जिले की उत्कृष्ट उपलब्धि - एक भी अपील नहीं, आयोग ने की सराहना
राजनीतिक दलों और नागरिकों की सराहनीय भागीदारी:-
विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके बूथ लेवल एजेंटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दावा-आपत्ति अवधि के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की साप्ताहिक बैठकों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में आयोजित बैठकों में राजनैतिक दलों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों से शून्य अपील – गौरवशाली उपलब्धि
जिले के विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर, भटगांव एवं प्रतापपुर – तीनों से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई। यह इस बात का प्रमाण है कि संपूर्ण पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई। इस उपलब्धि पर भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!