
बैकुण्ठपुर/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च षिक्षा विभाग में इस सत्र से राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया है, जिसके तहत शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के इण्डोर स्टेडियम में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेषित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भईयालाल राजवाड़े, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक बैकुण्ठपुर, विषिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कोरिया शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता ने किया। प्रथम चरण में कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. एम.सी.हिमधर ने दीक्षारंभ समारोह आयोजन के उद्देष्यों पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लित एवं मार्ल्यापण कर किया गया। तद्उपरांत राजगीत की प्रस्तुति हुई।

वरिष्ठ स्वयं सेवक पूजा पंकज ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। स्वागत उद्बोधन देते हुए प्राचार्य ने राष्ट्रीय षिक्षा नीति के महत्व को रेखांकित किया और उन्होनें बताया कि 04 वर्षीय ऑनर्स कोर्स को 07 वर्ष में पूरा किया जा सकेगा। महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं से नवप्रवेषित विद्यार्थियों को अवगत कराया और कहा कि आपको बेहतर षिक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिवार संकल्पित है। सिनियर विद्यार्थियों के द्वारा नवप्रवेषित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एनईपी एम्बेस्डर के रूप में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर से सिमरन साहू व संजय कुमार, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर से प्रीति सोनकर और हरिओम नारायण तथा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर से रागिनी कष्यप और होनिष कुमार को परिचय पत्र तथा बैच पहनाकर अतिथियों द्वारा चिन्हांकित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बी प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। उद्बोधन के क्रम में सौभाग्यवती जी ने विद्यार्थियों से कहा की आप सभी इस महाविद्यालय में पढ़ लिखकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर एक सषक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बने तथा देष के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कृष्णबिहारी जायसवाल जी ने कहा कि छ.ग. शासन द्वारा लागू यह राष्ट्रीय षिक्षा नीति आपका सर्वार्गींण विकास करेगा। छ.ग. शासन आपको बेहतर षिक्षा देने के लिए प्रतिबद्व है। आप पढ़ लिखकर आईएस, आईपीएस बने। मुख्य अतिथि श्री भईयालाल राजवाड़े जी ने नवप्रवेषित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छ.ग. शासन ने उच्च षिक्षा में राष्ट्रीय षिक्षा लागू कर गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार परक षिक्षा से आपको जोड़ा है। सपने देखिए और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करिए। आप अपनी तकदीर खुद लिखते हैं खुब पढ़े आगे बढे़ं अपने मां बाप के साथ-साथ महाविद्यालय और कोरिया जिले का नाम रौषन करें। आभार प्रदर्षन डॉ. श्रीमती प्रीति गुप्ता ने किया। द्वितीय चरण में एनईपी के जिला मास्टर ट्रेनर एवं विभागाध्यक्ष राजनीति डॉ. गौरव कुमार मिश्र ने पुरानी षिक्षा नीति और नई षिक्षा नीति के अंतर को बतलाया। वर्तमान षिक्षा नीति मूल्यपरक, शोधपरक एवं रोजगारपरक नीति है जो विद्यार्थियों का सर्वागींण विकास करेगी। मुख्य विषय के साथ अन्य संकाय के एक विषय को जनेरिक इलेक्टिव विषय के रूप में पढ़ना होगा। वैल्यू एडेड कोर्स पढ़ना होगा जिससे कौषल विकास होगा। उन्होने सेमेस्टर प्रणाली के 08 सेमेस्टर, क्रेडिट पाइंट व्यवस्था, परीक्षा पैटर्न पर विस्तार से प्रकाष डाला और छात्रों के संकाआेंं का समाधान किया। सभी विभागाध्यक्ष डॉ. जे.आर.कवंर, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ.आषुतोष देउस्कर, डॉ.बी.के.पाण्डेय, श्रीमती जयश्री प्रजापति, भूपेन्द्र सिंह,डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अर्चना पाण्डेय, अर्चना द्विवेदी, डॉ. संदीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता एवं प्रो. अनुरंजन कुजूर ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर व्यक्तित्व विकास करने के लिए अभिप्रेरित किया। सिनियर विद्यार्थी साक्षी, मुस्कान, दिव्या एवं सुनिधी द्वारा करमा नृत्य, तनिषा, ललिता व नीता द्वारा सम्बलपुरी नृत्य, विषु और ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा पूजा पंकज द्वारा सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रामयष पाल, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, कंचन जायसवाल, मो.आरिफ ढेबर, राजकुमार सहित रासेयो के वरिष्ठ स्वयं सेवक आकाष सिंह, अनुज साहू, कृष्णा राजवाड़े, संगीता यादव, तनुप्रिया, मनोज कुमार, शषिकुमार, धनेष्वर, अर्पणा सिंह, अनुक, तौफिक, निखिल, रविषंकर, चिन्तामणी, संजय, संतोष, घनष्याम, लवकुष, श्रेयस एवं नीरज का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बी.ए., बी.एससी., बी.काम. प्रथम सेमेस्टर के अधिकाधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।



