कोरिया

खेलभावना की नई मिसाल पेश करता केपीएल कोरिया प्रीमियर लीग,खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ बैकुंठपुर शहर और कोरिया जिला अपने नवीन कार्यों के लिए जाना जाता है जिसके अनुसरण से लोग लाभान्वित होते रहे है। इसी दायित्व का निर्वहन करते हुए अपना कोरिया/अपना बैकुंठपुर द्वारा दूधिया रोशनी में रात्रिकालीन कोरिया प्रीमियर लीग केपीएल का भव्य आयोजन स्थानीय रामानुज मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन मैच दिनांक 12 मई को खेला गया, उसी दिन लीग का एक मैच भी खेला गया। क्लेक्टर कोरिया, जीएम बैकुंठपुर एसईसीएल, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगणो के बीच उक्त आयोजन की शुरुवात हुई।

2-7-300x135 खेलभावना की नई मिसाल पेश करता केपीएल कोरिया प्रीमियर लीग,खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर

आपको बता दें कोरिया प्रीमियर लीग खेल भावना की नई मिसाल पेश कर रहा है जिसकी चर्चा आस पास के पड़ोसी जिले सहित राज्य भर में है। इसे लेकर खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। केपीएल शहर के युवा वर्ग और जनप्रतिनिधियों का सहयोगात्मक आयोजन है जिसने जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उचित स्थान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

कोरिया प्रीमियर लीग में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,111 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी वही उपविजेता को 55,555 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को 11,111 रुपए और कश्मीर का टूर उसके साथ ही मैन ऑफ द मैच प्रत्येक मैच में दिया जाएगा।बेस्ट बैट्समैन को ऑरेंज कैप और गिफ्ट हैंपर,बेस्ट बॉलर को पर्पल कैप और गिफ्ट हैंपर प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खेल का आनंद लेने और खिलाड़ियों के मनोभावना को बढ़ाने की अपील लोगो से की है।

आपको बता दें बुधवार 14 मई को दिन का दूसरा मैच खेला गया यह मैच देव जेसीबी 11 बनाम एमपीसीसी महलपारा के बीच खेला गया टॉस जीतकर एमपीसीसी महलपारा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर कुल 67 रन बनाए महलपारा की तरफ से फिरोज ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए मोहित ने 09 रन एवं जीवन ने 06 रनों की पारी खेली ।68 रनों का पीछा करने उतरी देव जेसीबी की टीम 10 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 60 रन ही बना पाई देव जेसीबी की तरफ से विक्की ने दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए वही हीरा ने 13 गेंद में 23 रन बनाए। प्रेम ने 12 रन एवं वंश ने 6 रन बनाए । महलपारा की टीम से अमन कश्यप ने दो ओवर में 11 रन लेकर तीन विकेट हासिल किया एमपीसीसी महलपारा ने 7 रनों से इस मैच को जीत लिया। महलपारा के फिरोज को 17 गेंद में शानदार 37 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!