देश -विदेश

कलेक्टर ने ग्राम बांकल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का लिया जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

राजनांदगांव / जिले में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा राजनांदगांव, डोंगरगढ़, छुरिया विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज ग्राम बांकल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को राहत शिविर में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ऐसे जनसामान्य जिनके मकान की क्षति हुई है, उनका आरबीसी 6-4 के अंतर्गत प्रकरण बनाने के लिए कहा।

Z कलेक्टर ने ग्राम बांकल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का लिया जायजा

सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है और लोग अपने घर वापस हो रहे हैं। लाल बहादुर नगर तहसील में ग्राम चिचोला एवं नारायणगढ़ के लोगों को प्राथमिक शाला चिचोला में शिफ्ट किये जाने हेतु 2 शिविर एवं रामपुर में 1 राहत शिविर चलाया जा रहा है। नारायणगढ़ के पंचायत भवन में 50 व्यक्ति एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 15 व्यक्ति को ठहराया गया है। रामपुर के प्राथमिक शाला में 60 व्यक्तियों को ठहराया गया है। डोंगरगांव तहसील में आरगांव व आलीखूंटा में बाढ़ की स्थिति है। 4 घर प्रभावित होने के कारण अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। आसरा, बम्हनीभाटा, आरगांव, ढारागांव प्रत्येक ग्राम में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है। लोग अपने घर वापस हो रहे है। डोंगरगढ़ तहसील में ग्राम बाघनदी में फंसे दोनों सिक्योरिटी गार्ड को सुरक्षित निकाला गया एवं 5 परिवार को हाई स्कूल में शिफ्ट किया गया है एवं 1 राहत शिविर चलाया जा रहा है। भंडारपुर में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है।

राजनांदगांव तहसील में हल्दी में लगभग 50 लोगों को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। धामनसरा में लगभग 15 परिवार के 60 लोगों को पंचायत के मंगल भवन मे ठहराया गया है। छुरिया तहसील में ग्राम बापूटोला, हालेकोसा, बनियाटोला, रंगीटोला, मगरधोखरा में प्रत्येक ग्राम में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। लगभग 25 से 30 घर बाढ़ से प्रभावित हैं, स्कूल में रूकने की व्यवस्था किया गया है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है। लोग अपने घर वापस हो रहे हैं। कुमरदा तहसील में ग्राम तुमड़ीलेवा में बाढ़ की स्थिति है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पानी का स्तर घटना शुरू हो चुका है। मोंगरा बैराज से 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। खातूटोला, घुमरिया, सूखा नाला बैराज के गेट बंद किए गए है। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित : 

[wp1s id="1076"]

कलेक्टर कार्यालय राजनांदगांव में बाढ़ आपदा हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है। इसी प्रकार नगर निगम राजनांदगांव का नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-296001 है। बाढ़ आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 1073.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 8.5 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा घुमका तहसील में 20 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 9.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 9.2 मिमी, घुमका तहसील में 20 मिमी, छुरिया में 5.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 5 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 3.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!