देश -विदेश

जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का करें अधिकारी गंभीरता से निपटारा : कलेक्टर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों को बारकी से समीक्षा करते हुए बैकुण्ठपुर, सोनहत, पटना, पोड़ी-बचरा तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को सख्त  निर्देश  देते हुए कहा कि समस्या का समाधान तत्काल करें ऐसी कोई प्रकरण हो, जिसमें विभाग स्तर पर अधिक समय लगे तब ऐसी स्थिति में आवेदक को जानकारी भी दें।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले, इसके लिए व्यापक तौर पर विभागों द्वारा प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने आगामी 10 जुलाई को जिले में षुरू होने वाले जन समस्या निवारण  शिविर  के बारें में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित सभी विभाग प्रमुखों को निर्देष दिए हैं कि उक्त तिथि में उपस्थित रहें तथा विभागवार स्टॉल भी लगाया जाए। लंगेह ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गांव-गांव में, सरपंच-पंच, सचिव, कोटवारों आदि के माध्यम से आम लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों को बारीकी से अध्ययन करने के साथ उसी अनुरूप में कार्य करने कहा गया। बता दें जनसमस्या निवारण शिविर सुबह 10 से प्रारम्भ होगी। इसमें जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ नागरिकगण भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!