कोरिया

हर साल एक पेड़ लगाने का संकल्प लें : कलेक्टर लंगेह

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ सोनहत विकासखण्ड के ग्राम आनंदपुर में आज वन मंडल कोरिया द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पौधरोपण के अवसर पर विचार साझा करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधे का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप हम सब जिले में माँ के नाम एक पौधा लगा रहे हैं, सभी विभागों को समन्वित रणनीति के तहत पौधा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न नर्सरी केंद्रों में निशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है। हम सबको पौधे के संरक्षण करने की आवश्यकता है। हम सबको अपनी धरती के हर साल एक पौधा लगाने, बचाने का संकल्प भी लेना होगा. लंगेह ने इस अवसर पर एक नीम का पौधा रोपण भी किए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सबकी सहभागिता जरूरी : एसपी सिंह
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार इस कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने सभी ग्रामीणों व जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है, हर व्यक्ति पौधा जरूर लगाएं, उसकी देखभाल भी अच्छी तरह से करें। नीम का पौधरोपण करते समय परिहार ने कहा मौसम खुशनुमा भी है।

हरियाली, धरती माँ की श्रृंगार : सीईओ चतुर्वेदी
जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि हरियाली, धरती माँ की श्रृंगार है. इस श्रृंगार को बचाने की सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने माँ के नाम एक नीम का पौधरोपण किया, इसी बीच बारिश होने लगी, तब डॉ. चतुर्वेदी ने मुस्कराते हुए कहा आकाश से भी पौधा लगाने के लिए भरपूर आशीर्वाद मिलने जा रहा है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक सौरभ सिंह ठाकुर ने पौधरोपण के बारे में जानकारी दी. उन्होंने हर व्यक्ति को पौधा रोपण के लिए प्रोत्साहित किए। वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो ने कहा पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने बताया 947 हेक्टेयर में 1.75 लाख से अधिक पौधरोपण करने की जानकारी दी। 850 किसानों को नीलगिरी, सागौन, बांस, मिलिया डूबिया जैसे पौधे वितरण किये गए हैं।

किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 4 लाख पौधरोपण
श्रीमती खलखो ने कहा कि किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 4 लाख पौधरोपण खाली भूखंड पर पौधरोपण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम, अमरूद, जामुन, नींबू, गुलमोहर, नीम, बीजा, सागौन, लाल चंदन, दही मन सहित कई औषधीय पौधे का निःशुल्क वितरण के लिए नर्सरी में उपलब्ध कराई गई है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!