नाली पर नया स्लैब, चलाया सफाई अभियान, नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने दिखाई तत्परता
सम्यक क्रांति की खबर का एक बार फिर त्वरित असर

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर–कोरिया/ मानस भवन के समीप पुराने शासकीय आवास के पास निर्मित नाली के रखरखाव जल निकासी एवं टूटे-फूटे स्लैब को लेकर साथ ही विश्राम भवन के समीप सीईओ बंगला के सामने वेस्टेज से निर्मित सुंदर स्थल पर पक्षियों के बीट एवं कचरो के अंबार को लेकर दिनांक 12 /01/2025 को जनहित की पत्रकारिता को प्रेरित सम्यक क्रांति दैनिक अखबार में खबर का प्रकाशन शीर्षक ‘कहीं यह नाली जानलेवा तो नहीं और यहां पक्षियों के बीट का भंडारण’ के द्वारा किया गया था।

प्रकाशन के तुरंत बाद नपा प्रशासन हरकत में आया इस पर नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे ने तत्काल संज्ञान लिया और व्यवस्था सुदृढ़ करने निर्देश दिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने त्वरित आदेश करते हुए उक्त दोनों स्थल पर सफाई अभियान चलाया।

स्वागत करने योग्य बात यह है कि सीएमओ द्वारा स्वयं उपस्थित होकर उक्त कार्य को अपने निर्देशन में कराया गया। टूटे-फूटे स्लैब जो किसी अनहोनी को आमंत्रण दे सकते थे उस पर नया स्लैब भी ढाल दिया गया है । विदित हो कि समाचार पत्र समाज के दर्पण की भूमिका निभाता है और जनप्रतिनिधि एवं ऐसे अधिकारी जो समस्याओं का निराकरण कर दे यह जरूरी है।



