नगर निगम चिरमिरी में सिटी बसें कंडम,बस स्टैंड के गैराज में पड़ी..लोग परेशान अधिक कीमत पर निजी बसों में सफर करने मजबूर…192.633 लाख में 07 बस खरीदे हुए थे
सभी बसे कंडम, हमने प्रस्ताव भेजा है : राम नरेश राय महापौर

सतीश मिश्रा
चिरिमिरी–एमसीबी/ नगरपालिक निगम चिरमिरी में लोगो को सिटी बस सेवा का लाभ नही मिल पा रहा है । हाल यह है कि सभी सिटी बसे प्रतीक्षा बस स्टैंड के गैराज में खड़ी है और कंडम होती जा रही है ।

बसों के सड़क पर नही चलने से इसका लाभ नही मिल पा रहा है और लोग अधिक कीमत देकर निजी बसों में यात्रा करने को मजबूर है ।
कोरिया अरबन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी के द्वारा सिटी बस परियोजना के अंतर्गत सात सिटी बसों का लोकार्पण 08/06/2015(आठ जून दो हजार पन्द्रह) को किया गया था । बसों के संचालन का काम दस साल के लिए पापुलर बस कंपनी को मिला था जो एक महीने बाद पूरा हो जाएगा । सिटी बस सेवा जब शुरू हुई तो इसका लाभ चिरमिरी नगरपालिक निगम के चालीस वार्डो के लोगो को मिलता था । साथ ही इन बसों को चिरमिरी से बैकुण्ठपुर मनेन्द्रगढ़ खड़गवां तक भेजा जाता है जिससे लोगो को कम कीमत में यात्रा करने में आसानी होती थी । बाद में सात में से चार बसे खड़ी हो गई और तीन बसे ही सड़क पर चली लेकिन अब यह भी पूरी तरह बन्द हो चुकी है जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है । बसो का हाल यह है कि सीट पूरी तरह खराब हो चुकी है टायर सड़ चुके है जिसके चलते बस सड़क की जगह गैराज में खड़ी हो गई है । इधर मेयर रामनरेश राय भी मान रहे है कि बसे कंडम हो चुकी है जिसे सुधरवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है ।



