
बैकुन्ठपुर/ 14 नवम्बर को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन के अवसर पर शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम पं0 जवाहर लाल नेहरू की छायाचित्र पर प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजीव जायसवाल द्वारा छात्रों को चाचा नेहरू के बारे में बताते हुए कहा कि- भारत में प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है, यह दिन हमारे युवा पीढ़ी के पालन पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है क्योंकि वे हमारे राष्ट्र का भविष्य है।

यह दिन बच्चों का सम्मान करने और उनकी भलाई को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विद्यालय में छात्रों के बीच अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। व्यायाम शिक्षक श्री विमल कुमार के नेतृत्व में कबड्डी, गोला फेक, शतरंज, हैण्ड बाल और आर्म रेसलिंग खेल प्रतियोगिता का आयेजन किया गया। कबड्डी में माध्यमिक स्तर पर कक्षा- 7 वीं, हाईस्कूल स्तर पर- कक्षा 10 वीं एवं हायर सेकेण्डरी स्तर पर कक्षा- 12 वीं के छात्र विजयी रहे। गोला फेक में सीनियर वर्ग में- निखिल यादव प्रथम, एवं मिनी वर्ग में- सरोन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शतरंज में- गुरूदेव और आर्म रेसलिंग में शुभम सोनपाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैण्ड बाल का आयोजन माध्यमिक स्तर पर किया गया। सभी विजयी छात्रों को प्राचार्य एवं अन्य स्टॉफ के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों को चॉकलेट वितरित किया गया। कक्षा शिक्षक द्वारा अपनी कक्षा के छात्रों को उपहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ताहिर आजमी ने किया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री आर0 पी0 शुक्ला, श्री नरेश तिवारी, श्री राजीव जायसवाल, श्री प्रभात मिश्रा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्री संजीव कुमार जायसवाल (एन0 सी0 सी0 अधिकारी), श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती पी0 वर्मा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्री आर0 एस0 गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती सरिता खलखो, श्रीमती किरण शुक्ला, श्री ताहिर आजमी, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती साजदा खातून, श्री आर0 सी0 भोर्तिया, श्रीमती ममता ओझा, श्री निर्मल सोनी, श्रीमती पूजा शुक्ला, श्री विमल कुमार, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, रेशम लाल जांगड़े, दिनेश, चन्द्र प्रकाश, अल्फिया सहित काफी संख्या में विद्यालयीन छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जय हिन्द एवं वन्दे मातरम के उद्घोष से किया गया।



