कोरिया

सेजेस महलपारा के बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन बैकुंठपुर जिला कोरिया के तेरापंथ भवन में दिन शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में 26 जुलाई हुआ।

s-4-300x151 सेजेस महलपारा के बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ

जहां जिला कोरिया के 4 विद्यालयों से लगभग 100 से अधिक बच्चों ने स्कूल स्तर से चयनित होने के बाद जिला स्तर पर प्रतिभागिता की।

IMG-20250726-WA0046-300x151 सेजेस महलपारा के बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ

उक्त प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनका चयन आगामी माह में होने वाले राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2025 के लिए हुआ जो रायपुर में आयोजित होगा।
विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे हैं
कक्षा पांचवी से आठवीं के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिता भाषण में सुहाना पाण्डेय कक्षा 7, चित्रकला में ब्यूटी राजवाड़े कक्षा 6, एकल गायन में शिवम दुबे कक्षा 7, समूह गायन में कक्षा 7 से सुजीत चक्रबर्ती संगतकार, शिवम दुबे, अबू तल्हा, गुंजन ठाकुर, सुनिधि यादव, राधिका ठाकुर, कविता लेखन एवं वाचन में आरुषि कश्यप कक्षा 5। गायन संगतकार के तौर पर गोपाल दत्त उर्मलिया व्याख्याता रहे।
कक्षा नवमी से बारहवीं के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता में श्रुति ठाकुर कक्षा 11 वाणिज्य, एकल गायन में अभिनव सिंह कक्षा 9, समूह गायन में कक्षा 9 से अभिनव सिंह, आदित्य पैंकरा, लकी चक्रधारी, गुलाम अफराज और नेहा कुर्रे रहे। सेजेस विद्यालय कार्यक्रम प्रभारी अलीशा शेख सहायक शिक्षक थी।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता स्थानीय अणुव्रत कार्यकर्ता महेंद्र बैद एवं साथी रहे। कार्यक्रम में अंबिकापुर से अणुव्रत कार्यक्रम संयोजक ममोल कोचेटा उपस्थित रही।
सभी ने बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम में एमआईएस विनय भट्ट, यू एस शुक्ला, गीता प्रसाद नेमा एवं जैन समाज के प्रतिष्ठित सम्माननीय गणों की उपस्थिति रही।
विद्यायल प्राचार्य अभय कुमार शर्मा ने बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हेतु बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यायल में हर्ष का माहौल है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!