कोरिया के कार्यपालन अभियंता पीएचई चंद्रबदन सिंह निलंबित, कार्यों मे लापरवाही व गलत रिपोर्ट के कारण कार्रवाई
पीएचई के कार्यपालन अभियंताओं पर राज्य शासन ने लिया बड़ा फैसला 6 निलंबित 4 को कारण बताओ नोटिस

सम्यक क्रान्ति ने प्रमुखता के साथ उठाया था मामला। जनहित संघ को ग्रामीणों ने की थी शिकायत
एस. के.‘रूप’
कोरिया/जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने एवं गलत रिपोर्टिंग किए जाने के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के छह कार्यपालन अभियंताओं को छत्तीसगढ़ शासन ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। निलंबित अभियंताओं में कोरिया में पदस्थ चंद्रबदन सिंह का नाम भी शामिल है। चन्द्र बदन सिंह अपने लापरवाही एवं जल जीवन मिशन का बंटाधार लगाने के लिए जाने जाते हैं।

आपको बता दें विगत दिनों मुख्यालय के समीप ही ग्राम पंचायत पिपरधाब ढाब पण्डो पारा आदि स्थलों पर जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना द्वारा निर्मित पानी टंकियां का बुरा हाल होने कर जनहित संघ को स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी जिस पर जनहित संघ, पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने चंद्रबदन सिंह से चर्चा भी की थी इस चर्चा में उन्होंने गोल-गोल जवाब ही दिया और जब सम्यक क्रांति ने स्थल निरीक्षण किया तब ग्रामीणों ने अपनी समस्या सुनाई। ग्रामीणों के सामने ही चंद्रबदन सिंह को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी गई और पीड़ित ग्रामीणों में से अहिबरन पंडो से बात की जिस ग्रामीण से उन्होंने बात की उस पर ही “अभी बता रहे हो!” कहकर प्रश्न चिन्ह लगाया फिर जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के “रूप” ने बात की तब उन्होंने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया उनके बातों में वजन नहीं थी और अधिकारी लापरवाह प्रतीत हुए! जिस पर इसकी शिकायत कलेक्टर कोरिया से सर्वप्रथम करते हुए मामले पर संज्ञान लेने की बात कही इस पर जिला प्रमुख ने मामला को गंभीरता से लिया जनहित संघ ने प्रदेश स्तर पर समय समय पर प्रमुख व्यक्तित्व को कोरिया एवं एमसीबी जिले के नल जल योजना एवं जल जीवन मिशन पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर अवगत भी कराया है।
कौन हुए निलंबित:–
यूके राठिया कार्यपालन अभियंता,खंड बिलासपुर। आरके धनंजय कार्यपालन अभियंता,खंड बेमेतरा। एसपी मंडावी कार्यपालन अभियंता,खंड अंबिकापुर। जे एल मेहता कार्यपालन अभियंता खंड सुकमा। जगदीश कुमार कार्यपालन अभियंता, खंड जगदलपुर।
जिन्हे कारण बताओ नोटिस दिया गया है उनसे शासन द्वारा 15 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है समय सीमा पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है जिनमे मनेंद्रगढ़ कार्यपालन अभियंता एस पैकरा,सुक्रांत साहू बालोद,कमल कंवर सारंगढ़ बिलाईगढ़,उत्कर्ष पांडे दुर्ग शामिल है।



