अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कुल्हाड़ी मारकर ग्रामीण की निर्मम हत्या रात में सोते समय दिया गया वारदात को अंजाम

कुल्हाड़ी मारकर ग्रामीण की निर्मम हत्या ,रात में सोते समय दिया गया वारदात को अंजाम

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कुल्हाड़ी मारकर ग्रामीण की निर्मम हत्या

रात में सोते समय दिया गया वारदात को अंजामIMG-20230902-WA0010 कुल्हाड़ी मारकर ग्रामीण की निर्मम हत्या  रात में सोते समय दिया गया वारदात को अंजाम

पामगढ़ थाना अंतर्गत ढाबाडीह की घटना

जांजगीर चांपा @ मनोज शर्मा। घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ढाबाडीह निवासी श्रवण कुमार कुर्रे उम्र 50 साल उमस भरी गर्मी से राहत पाने रात में घर के बाहर सो रहा थाद्य इसी दौरान किसी ने धारदार टांगी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है मृतक अपने परिवार के साथ बिलासपुर में काम करता था। रक्षाबंधन के लिए घर आया था। उसकी पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ मायके विद्याडीह गई हुई थीद्य जबकि उसका बड़ा बेटा दोस्त के साथ राहौद गया हुआ था। रात लगभग 3 बजे जब वह घर आया तो देखा कि घर के बाहर उसके पिता की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना उसने गाँव के अन्य लोगों को दी। जिसके बाद यह खबर गाँव में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इस दौरान मौके पर डॉग स्क्वायड बकी टीम भी बुलाई गई थी। जिसकी निशानदेही पर जल्द ही हत्या का खुलासा होने का दावा किया जा रहा है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!