कोरिया

गरबा के नाम पर अश्लीलता बर्दास्त नही :भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ कोरिया जिले में नवरात्रि के अवसर पर चल रहे जगराता कार्यक्रम,या गरबा कार्यक्रम में अश्लील गानों का विरोध करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह ने मिडिया से कहा कि इस कोरिया जिले की पावन धरती पर ऐसे आयोजन बर्दास्त नही होंगे। सनातन धर्म को बदनाम करने वाले आयोजन का पूर्ण बहिस्कार होना चाहिए उन्होंने कहा जहां एक ओर माता की भक्ति का समय है माता की पूजा पाठ का समय है तो दूसरी और अश्लील और फूहड़ गाना बजाकर गरबा, डांडिया करवाना बहुत ही गलत है इस प्रकार के आयोजन से हमारी भारतीय संस्कृति बदनाम होती जा रही है आने वाली पीढ़ी और युवाओं को भी गलत दिशा दिया जा रहा है इस प्रकार का आयोजन अगर होगा तो हर तरह से विरोध होगा जो जिस भाषा में फिर समझेगा उस भाषा में समझा दिया जायेगा।कोरिया जिले के संतन समाज में अपील करते हुए हितेश ने कहा कि ऐसे आयोजन का विरोध और पूर्ण रूप से बहिष्कार होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!