सरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता झारखंड में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान

सूरजपुर जिले से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल झारखंड के लिए रवाना

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सूरजपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश के भाजपा नेताओं को झारखंड प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों मे चुनाव प्रचार की जवाबदारी सौंपी जा रही है। झारखंड प्रदेश के लोकसभा चुनाव मे जिले से भटगांव विधायक व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दुमका लोकसभा क्षेत्र की जवाबदारी सौपी गई है

1-7-229x300 छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता झारखंड में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान

वहीं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र मे प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

2-7-202x300 छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता झारखंड में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान

भाजपा पदाधिकारियों को झारखंड के अलग लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों मे प्रचार अभियान को तेज करने की जवाबदारी होगी। झारखंड प्रदेश मे अभी किसी भी लोकसभा क्षेत्र मे चुनाव संपन्न नही हुए हैं ऐसे छत्तीसगढ़ के विधायक सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों मे भेजा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके है इसलिए प्रदेश के नेताओं को पड़ोसी राज्य झारखंड मे लोकसभा चुनाव अभियान को तेज करने की जवाबदारी दी गई है। इसको लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!