कोरिया

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक में जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य रैली शोभायात्रा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर गुरुवार को बैकुंठपुर स्थित जैन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जैन समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया।

2-2-300x169 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक में जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य रैली शोभायात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की मंगल आरती और पूजा से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक भाग लेते नजर आए।

3-2-300x225 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक में जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य रैली शोभायात्रा

[wp1s id="1076"]

रैली के माध्यम से “अहिंसा परमोधर्म” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शांति और सद्भावना का संदेश फैलाती रही इस अवसर पर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों और उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों को आत्मसात कर जियो और जीने दो की बात कहीं।

इस दौरान इंदरचंद ललवानी, इंदरचंद बैंद, आर के जैन,जगत बैंद,हरीश ललवानी, रमेश जैन, जयचंद ललवानी, पवन जैन, सुभाष ललवानी, सुनील ललवानी,मयंक जैन, विनोद बैंद,मोहित, गौरव, अंकित, दिव्य, दीपक, निक्की ,अक्षय, ऋषभ, उदित, अरिहंत, संस्कार जैन एवं महिला मंडल की महिलाएं , युवतियां बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!